भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव व सक्रिय सदस्यता की समीक्षा की भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठनात्मक चुनाव तथा सक्रिय सदस्यता की समीक्षा को लेकर जिला बैठक रजनी चौक स्थित बैठा विवाह भवन में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र उपस्थित थे।
संगठन महामंत्री नागेंद्र ने कहा कि सभी चुनाव अधिकारियों को अपने मंडलों में बूथ कमेटियों के गठन संगठन की नीति के अनुसार और मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता से संपन्न कराना है।
उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों के गठन में उस क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सहभागिता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और बूथ कमेटी भारतीय जनता पार्टी के संगठन का प्रमुख आयाम है।
सभी सदस्यता प्रभारियों तथा सह प्रभारियों को अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय सदस्य बनाने का स्पष्ट निर्देश दिया।
आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को मन की बात, 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी इत्यादि कार्यक्रम सभी शक्तिकेन्द्र, बूथ स्तर तक होने हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि आईटी सेल की भूमिका सांगठनिक दृष्टि से अहम है एक पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय आईटी सेल जिला तथा मंडल स्तरीय आईटी सेल से जुड़े होंगे।
जो केंद्रीय कार्यालय से समन्वय करेंगे।
इस अवसर पर सदर विधायक विजय खेमका, प्रदीप दास, सबा जफर, मनोज सिंह, परमानंद मंडल, केके सिंह, संजीव नंदन सिंह, वीरनारायण गुप्ता, राजेन्द्र विश्वास, वीना सूद, संजय मोहन प्रभाकर, राकेश कुमार, रीना मल्लिक, प्रवक्ता अनन्त भारती, राजू सिंह, अनिता सिंह, पिंटू पांडेय, मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश, सुनील सिंह, अरुण राय पुलक, अंगद मंडल, पंकज कुमारी, गुप्तेश कुमार, संजीव सिंह, प्रकाश दास, राजेश रंजन, शोभाकांत चौधरी, पवन भगत, संजय मिर्धा, अमित चौरसिया, अर्चना साह, मंगल सिंह, राजेश चौरसिया, सुजीत सिन्हा, संगीता वर्मन, पप्पू पासवान, सहित चुनाव अधिकारी, सदस्यता प्रमुख, सदस्यता सह प्रमुख, गांधी संकल्प यात्रा के कार्यक्रम प्रमुख, मंच, मोर्चा, प्रकल्प, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, संयोजक सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश ने दी।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Politics
भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव व सक्रिय सदस्यता की समीक्षा की
भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव व सक्रिय सदस्यता की समीक्षा की भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठनात्मक चुनाव तथा सक्रिय सदस्यता की समीक्षा को लेकर जिला बैठक रजनी चौक स्थित बैठा विवाह भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश सं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
