बिजली की समस्या पर भड़का गुस्सा, किया सड़क जाम मधेपुरा:- उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के रहटा के लोगों ने बिजली की समस्या को लेकर एनएच 106 को जाम कर दिया।
टायर जलाकर बिजली विभाग के एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी की वजह से 15 दिनों से परेशान हैं।
अधिक उपभोक्ताओं के रहने बाद भी कम केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगाया जाता है।
इस कारण बार-बार ट्रांसफार्मर में खराबी आ जा रही है।
बिजली विभाग के अधिकारी पर लोगों से रुपये लेकर ट्रांसफॉर्मर लगाने का आरोप लगाया गया है।
इस दौरान जाम हटाने पहुंचे अंचलाधिकारी विजय कुमार राय को भी लोगों के गुस्सा का सामना करना पड़ा।
आक्रोशित लोगों ने सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया।
सीओ ने काफी देर तक जाम हटाने के लिए प्रयास किया, लेकिन लोगों ने साफ तौर पर मना कर दिया।
आक्रोशित ग्रामीणों नें उदाकिशुनगंज-फुलौत मुख्य मार्ग को जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि रहटा फनहन पंचायत निवासी लगभग नौ वर्षों से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं।
यहां पर हजारों उपभोक्ता हैं।
इस हिसाब से दो सौ केबी का ट्रांसफार्मर लगना चाहिए।
लेकिन यहां मात्र 63 केबी का ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली की समस्या को जानबूझ कर उत्पन्न किया जाता है।
इस वजह से प्रत्येक माह बिजली की समस्या हो जाती है।
मामले को लेकर अधिकारियों के द्वारा टालमटोल किया जाता है।
लोगों ने बताया कि बिना सूचना के विद्युत विभाग दर्जनों गांव की बिजली काट लेते हैं।
इससे समस्या का सामना करना पड़ा रहा है।
आश्चर्य की बात तो यह है कि इस संबंध में अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
अधिकारियों को जब फोन कर सूचना देने का प्रयास किया जाता है तो अधिकारी फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं।
लगभग चार घंटे तक सड़क जाम रहा।
उसके जाम स्थल पर पहुंचे अंचलाधिकारी विजय कुमार राय ने मौके पर से बिजली विभाग के अधिकारी से बात की।
बिजली विभाग के अधिकारी ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए आठ घंटे का समय लिया।
उसके बाद लोगों ने जाम हटाया।
प्रदर्शन में मु. जियायुल, मु. मिरजान, तौसीफ़, आसिफ, रेहान, सद्दाम, अमर, शाकिब, निसार, अमर आशीष, जिलानी, हाफिज, फारूख, मंजूर, रजबुल आदि मौजूद थे।
Article Advertisement
Bihar
बिजली की समस्या पर भड़का गुस्सा, किया सड़क जाम
बिजली की समस्या पर भड़का गुस्सा, किया सड़क जाम मधेपुरा:- उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के रहटा के लोगों ने बिजली की समस्या को लेकर एनएच 106 को जाम कर दिया। टायर जलाकर बिजली विभाग के एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी की वजह से 15 दिनों से परेशान हैं। अधिक उपभोक्ताओ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Bihar
बिहार में बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत? गंगा, कोसी और गंडक को लेकर सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar
भागलपुर में जमीन के अंदर दफन मिला शव, 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5238 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5238 views
