अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर चौदह मवेशी बरामदBihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, घटेगी बारिश और बढ़ेगी गर्मी, जानें 5 अक्टूबर तक कैसा रहेगा म...Maharajganj News: तिनाऊ नदी में डूबे नेपाली व्यक्ति की तलाश जारीगंडक नदी की बाढ़ से बिहार के 4 जिलों में तबाही, चंपारण तटबंध टूटा, बगहा शहर में घुसा पानीSiddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए252 लीटर शराब बरामद, तीन किशोर हिरासत मेंसोनपुर और अजगैबीनाथ एयरपोर्ट पर 10 हजार करोड़ का निवेश होगा, सम्राट की बैठक में मास्टर प्लान पर चर्चादिवाली-छठ पर दिल्ली से बिहार के लिए मिल सकती बस सेवा, पटना-मुजफ्फरपुर-भागलपुर हो सकता है रूटबिहार में अफसर कपल के घर मिला खजाना, बिस्तर से निकला नोटों का ढेर; 4 दर्जन तो लग्जरी घड़ियां मिलींपहले शिक्षक, फिर अफसर... अब बिहार में निगरानी की कार्रवाई के घेरे में दंपती; पति ADM तो पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार - first teacher then officer bihar vigilance action couple husband adm wife sub registrar 13 yearsबिहार में गंडक नदी उफान पर, बगहा में चंपारण तटबंध टूटा, रिहायशी इलाकों पर बाढ़ का खतराभारत-नेपाल सीमा पर चौदह मवेशी बरामदBihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, घटेगी बारिश और बढ़ेगी गर्मी, जानें 5 अक्टूबर तक कैसा रहेगा म...Maharajganj News: तिनाऊ नदी में डूबे नेपाली व्यक्ति की तलाश जारीगंडक नदी की बाढ़ से बिहार के 4 जिलों में तबाही, चंपारण तटबंध टूटा, बगहा शहर में घुसा पानीSiddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए252 लीटर शराब बरामद, तीन किशोर हिरासत मेंसोनपुर और अजगैबीनाथ एयरपोर्ट पर 10 हजार करोड़ का निवेश होगा, सम्राट की बैठक में मास्टर प्लान पर चर्चादिवाली-छठ पर दिल्ली से बिहार के लिए मिल सकती बस सेवा, पटना-मुजफ्फरपुर-भागलपुर हो सकता है रूटबिहार में अफसर कपल के घर मिला खजाना, बिस्तर से निकला नोटों का ढेर; 4 दर्जन तो लग्जरी घड़ियां मिलींपहले शिक्षक, फिर अफसर... अब बिहार में निगरानी की कार्रवाई के घेरे में दंपती; पति ADM तो पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार - first teacher then officer bihar vigilance action couple husband adm wife sub registrar 13 yearsबिहार में गंडक नदी उफान पर, बगहा में चंपारण तटबंध टूटा, रिहायशी इलाकों पर बाढ़ का खतरा

Article Advertisement

India

सिपाही बहाली के लिए स्थगित हुई परीक्षा अब 8 मार्च को होगी, डीएम से मांगा गया ब्योरा

सिपाही बहाली के लिए स्थगित हुई परीक्षा अब 8 मार्च को होगी, डीएम से मांगा गया ब्योरा बिहार पुलिस (Bihar Police) में सिपाही पद की परीक्षा देने वाले सवा छह लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बिहार पुलिस चयन पर्षद (Bihar Police Selection Council) ने पिछले 20 जनवरी को सिपाही पद की स्थगित हुई लिखित परीक्ष

सिपाही बहाली के लिए स्थगित हुई परीक्षा अब 8 मार्च को होगी, डीएम से मांगा गया ब्योरा

Article Advertisement

सिपाही बहाली के लिए स्थगित हुई परीक्षा अब 8 मार्च को होगी, डीएम से मांगा गया ब्योरा बिहार पुलिस (Bihar Police) में सिपाही पद की परीक्षा देने वाले सवा छह लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बिहार पुलिस चयन पर्षद (Bihar Police Selection Council) ने पिछले 20 जनवरी को सिपाही पद की स्थगित हुई लिखित परीक्षा मार्च में आयोजित करने का फैसला किया है. बिहार चयन पर्षद के अध्यक्ष के एस द्विवेदी ने सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखकर पर्षद के फैसले की जानकारी देते हुए उनसे परीक्षा केंद्र के साथ ही आवासन क्षमता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. के एस द्विवेदी ने सहूलियत को देखते हुए सभी डीएम से विशेष तौर पर अनुरोध किया है कि उन्ही परीक्षा केंद्रों और आवासन केंद्रों को फिर से आवंटित किया जाये जो पिछले 20 जनवरी को होनेवाली परीक्षा में उपलब्ध कराया गया था. केंद्रीय चयन पर्षद ने सभी डीएम से 27 जनवरी तक सम्बंधित परीक्षा केंद्रों और अवासन केंद्रों की सूची कन्फर्म कर आयोग को जरूर से उपलब्ध करा दें. गौरतलब है कि 20 जनवरी को सिपाही पद के लिए दोनों पालियों में करीब छह लाख परीक्षार्थियों को शामिल होना था. पर्षद ने इस बार भी दोनों पालियों में ही परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है. पिछली बार कड़ाके की ठंड को देखते हुए परीक्षार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर दोनों पालियों की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. दरअसल आयोग ने परिक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर अलग अलग रुट पर ट्रेन चलाने का जनुरोध किया था, लेकिन रेलवे ने कुहासे को देखते हुए निर्धारित समय पर ट्रेनों के परिचालन में अपनी असमर्थता जाहिर की थी. सिपाही पद के लिए प्रथम चरण में पिछले 12 जनवरी को दो पालियों में परीक्षा आयोजित हो चुकी है. परीक्षा को लेकर कई जिलों में आने जाने के क्रम में हंगामे की खबरें आईं थीं. स्रोत-NEWS18

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read