किशनगंज: कूड़े की ढेर में मिला सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों का मूल प्रवेश पत्र, 60 शिक्षकों का अभी भी गायब… Bihar Teacher News: किशनगंज जिला के ठाकुरगंज प्रखंड में करीब 700 नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा का प्रवेश पत्र गायब थे. काफी हो-हल्ले के बाद खोजबीन के दौरान रोलबाग मोहल्ला स्थित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय के पुराने भवन के कूड़ेदान में 630 नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा का मूल प्रवेश पत्र बरामद हुआ है. किशनगंज जिला के ठाकुरगंज प्रखंड में करीब 700 नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा का प्रवेश पत्र गायब थे. काफी हो-हल्ले के बाद खोजबीन के दौरान रोलबाग मोहल्ला स्थित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय के पुराने भवन के कूड़ेदान में 630 नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा का मूल प्रवेश पत्र बरामद हुआ है. हालांकि अभी भी 60 कार्ड गायब बताए जा रहे है. क्या है मामला ?
शिक्षा विभाग का आदेश है की सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए उनका एडमिट कार्ड सौंप दिया जाए. यह एडमिट कार्ड उन्हें प्रखंड संसाधन केंद्र में उपलब्ध करवाने का आदेश दिया गया है. इस आदेश के बाद किशनगंज जिले के छह प्रखंडों के शिक्षकों को एडमिड कार्ड तो मिल गया. लेकिन, काफी इंतजार के बाद भी ठाकुरगंज प्रखंड के सैकड़ों शिक्षकों का एडमिट कार्ड उन्हें सौंपने की तारीख की घोषणा नहीं की गई. फिर जब छानबीन शुरू की गई तो यह जानकारी मिली कि ठाकुरगंज प्रखंड के शिक्षकों का एडमिट कार्ड जिला शिक्षा कार्यालय में मिल हीं नहीं रहा है. जिसके बाद शिक्षकों में चिंता व्याप्त हो गई. वहीं प्रखंड शिक्षा कार्यालय के कर्मी भी चिंतित हो उठे. क्यों जरूरी है एडमिट कार्ड?
बताते चलें कि शिक्षा विभाग ने फरवरी 2024 में सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया था. परीक्षा में सफल हुए नियोजित शिक्षकों का मार्च माह में वेरिफिकेशन के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना के कार्यालय में सक्षमता परीक्षा का मूल प्रवेश पत्र बीआरसी के लिपिकों के माध्यम से जमा लिया गया था. उस प्रवेश पत्र का उपयोग अब काउंसलिंग में करना है. एक अगस्त से है काउंसिलिंग एक अगस्त से सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों के लिये जिले में काउंसिलिंग होना है. नियोजित शिक्षकों को काउंसिलिंग में मूल प्रमाण-पत्र के साथ सक्षमता परीक्षा का मूल प्रवेश-पत्र लाना भी अनिवार्य है. कार्ड गायब होने के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग जब जिले के सभी प्रखंडों के कार्ड शिक्षकों को मिल गए लेकिन काफी खोजने के बाद भी ठाकुरगंज के कार्ड नहीं मिल रहे थे. फिर सोशल मीडिया पर हो- हल्ला शुरू हुआ. उसके बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नूपुर कुमारी ने आनन-फानन में ठाकुरगंज प्रखंड के लेखा सहायक सुमित कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के लिपिक साकेत सुमन के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्यालय से गायब हुए प्रमाण-पत्रों को अविलंब उपलब्ध करवाने का आदेश दिया. एफआईआर की धमकी इस नोटिस में उन दोनों लिपिकों के विरुद्ध एफआईआर तक करवाने की धमकी दी गई. नोटिस के बाद जब कल विभाग के रौलबाग स्थित पुराने कार्यालय में खोजबीन शुरू की गई तो कार्यालय में पड़े रद्दी काग़ज़ों और कूड़े से सैकड़ों मूल प्रमाण पत्र बरामद हुए. 70 प्रमाण पत्र अभी भी हैं ग़ायब बताया जा रहा है कि ठाकुरगंज के नियोजित शिक्षकों के लगभग 700 मूल प्रवेश प्रमाण पत्रों में से लगभग 630 प्रमाण-पत्र मिले हैं. जबकि अब भी 70 से अधिक प्रमाणपत्र गायब बताए जा रहे हैं. क्या कहते हैं अधिकारी इस मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नूपुर कुमारी ने बताया कि ठाकुरगंज प्रखंड की फाइल गायब जरूर थी लेकिन अब मिल गई है. हालांकि उन्होंने कार्ड गायब होने की बात मानने से इंकार कर दिया. कार्ड की गिनती जारी – बीईओ इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमकुम मल्लिक ने बताया कि कल तीन फाइलों में कुछ कार्ड मिले हैं जिन्हें मिलाया जा रहा है. हालांकि कुछ कार्ड नहीं मिल रहे हे उन्हें भी कूड़े के ढेर से खोजकर लाने का प्रयास किया जाएगा.
Article Advertisement
Seemanchal
किशनगंज: कूड़े की ढेर में मिला सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों का मूल प्रवेश पत्र, 60 शिक्षकों का अभी भी गायब…
किशनगंज: कूड़े की ढेर में मिला सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों का मूल प्रवेश पत्र, 60 शिक्षकों का अभी भी गायब… Bihar Teacher News: किशनगंज जिला के ठाकुरगंज प्रखंड में करीब 700 नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा का प्रवेश पत्र गायब थे. काफी हो-हल्ले के बाद खोजबीन के दौरान रोलबाग मोहल्ला स्थित जिला कार्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
