बिहार के 'स्नैक मैन' का आखिरी वीडियो, देखें कैसे 2 हजार सांपों को बचाने वाले जय सहनी को सांप ने ही डस लिया - BIHAR SNAKE MAN JAY SAHANI बिहार के 'स्नैक मैन' का आखिरी वीडियो सामने आया है. जिसमें सांप के डसने से उनकी मौत हो गई. देखें वीडियो और पढ़ें खबर. समस्तीपुर : लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था. हर कोई अपनी आंखों से सांप के केंचुले को लाइव निकलते देख रहे थे. बिहार में 'सांपों के मसीहा' के नाम से मशहूर जय कुमार सहनी सांप के केंचुला को अपनी हाथों से निकाल रहा था. जिस सांप को वो हाथ में पकड़ा था वो था 'कोबरा', जिसे बिहार के लोग गेहुमन सांप के नाम से भी जानते हैं. सबकुछ ठीक रहा था. क्योंकि जो शख्स सांप को अपनी हाथों में पकड़ा हुआ था वो अब तक 2000 सांपों को रेस्क्यू कर चुका था. लोग भी मजे से इस दृश्य को देख रहे थे. तभी कुछ ऐसे हुआ कि वहां चीख-पुकार मच गई. हुआ यूं कि केंचुला निकालने के दौरान कोबरा को गुस्सा आया. ज्योंहि उसे मौका मिला उसने जय सहनी के अंगूठे में डस लिया. जय सहनी को पता चल गया था कि मामला गंभीर हो चुका है. उसने तुरंत अपने बैग से कुछ लाने के लिए लोगों को कहा. इसी बीच जय सहनी की हालत बिगड़ने लगी. शरीर काले पड़ने लगे. लोग आनन-फानन में जय सहनी को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. जिस जय सहनी ने हजारों सांपों को नई जिंदगी देकर जंगल में छोड़ा था, उसी में से एक सांप ने उसके जीने की सांस को रोक डाली. लोग आश्चर्य में पड़ गए कि आखिर कैसे बिहार का 'स्नैक मैन' सांप की जहर से मर गया. वो तो सांप के साथ ऐसे रहता था जैसे पूराने जन्म का कोई नाता हो. बसही भिंडी वार्ड-3 निवासी 35 वर्षीय जय कुमार सहनी के पिता शिवलगन सहनी भी कहते हैं कि उनके बेटे को बचपन से ही जानवरों से काफी प्यार था. वह बिना सीखे 'स्नेक कैचर' बन गया था. तभी तो कोसों दूर जब कहीं सांप दिखता था तो जय सहनी को बुलाया जाता था. बीते एक मई को भी जय को बगल के गांव से फोन आया था. वो सांप पकड़ने पहुंच गया. कोबरा सांप का उसने रेस्क्यू भी कर लिया. लेकिन किस्मत खराब थी कि दाहिने हाथ के अंगूठे में सांप ने पर डस लिया. जिससे जय कुमार सहनी की जान चली गई. इसी रेस्क्यू का अंतिम वीडियो सामने आया है. सांप केंचुला क्यों उतारते हैं?
सांप का केंचुला उसकी पुरानी त्वचा है, जो वह अपनी नई त्वचा विकसित करने के लिए उतारता है. यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो सांप को अपनी त्वचा की सफाई करने और नई त्वचा विकसित करने में मदद करती है.
India
बिहार के 'स्नैक मैन' का आखिरी वीडियो, देखें कैसे 2 हजार सांपों को बचाने वाले जय सहनी को सांप ने ही डस लिया - BIHAR SNAKE MAN JAY SAHANI
Published: 06/05/2025, 05:33:28 pm•150 views•Seemanchal Live
बिहार के 'स्नैक मैन' का आखिरी वीडियो, देखें कैसे 2 हजार सांपों को बचाने वाले जय सहनी को सांप ने ही डस लिया - BIHAR SNAKE MAN JAY SAHANI बिहार के 'स्नैक मैन' का आखिरी वीडियो सामने आया है. जिसमें सांप के डसने से उनकी मौत हो गई. देखें वीडियो और पढ़ें खबर. समस्तीपुर : लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था. हर कोई

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली: RSS पर हमला बोलते हुए सौरभ भारद्वाज ने उठाए गंभीर सवाल, बोले- 'चढ़ावा चोरों को बचाने वाले हिंदू-विरोधी'

India
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के भव्य रोड शो से शुरू हुआ यूपी का दो दिवसीय दौरा

India
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर TMC संकट गहराया, संदीपन साहा ने किया स्वागत
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


