पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, 4-5 थानों की पुलिस ने घेरकर 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, देखें Video Bihar Patna Encounter : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच दिनदहाड़े एनकाउंटर हुआ।
जिस घर में बदमाश छिपे हुए थे, उसे पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया।
अंत में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
Bihar Patna Encounter : बिहार की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिनदहाड़े फायरिंग हुई।
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।
एक घर में बदमाश छिपे हैं, जिसे 4-5 थानों की पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया है।
एनकाउंटर को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई।
पटना के कंकड़बाग इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे फायरिंग हुई।
एक घर के बाहर 4 अपराधियों ने गोलियां चलाईं।
फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी पास के ही एक घर में छिप गए।
गोली किस के ऊपर चलाई गई, इसे लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।
सूचना मिलते ही एसटीएफ के साथ 4-5 थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
पुलिस ने बदमाशों को घेरा जिस घर में बदमाश छिपे हुए हैं, उसे पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है।
बदमाश कंकड़बाग में रहने वाले उपेंद्र सिंह के घर छिपे हुए हैं।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के साथ ही तमाम आला अफसर भी मौके पर हैं।
पुलिस ने आसपास के लोगों से घरों में ही रहने की अपील की।
लोगों ने अपने घरों के दरवाजे-खिड़की बंद कर लिए।
एनकाउंटर पर क्या बोले एसएसपी?
पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि चार राउंड फायरिंग हुई।
घटना में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
घर के अंदर मौजूद सभी नागरिक सुरक्षित हैं।
हम फरार हुए कुछ गुंडों का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
स्थिति सामान्य है।
अन्य आरोपियों की तलाश के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं।
हमें धर्मेंद्र नहीं मिला है।
Article Advertisement
Crime
पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, 4-5 थानों की पुलिस ने घेरकर 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, देखें Video
पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, 4-5 थानों की पुलिस ने घेरकर 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, देखें Video Bihar Patna Encounter : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच दिनदहाड़े एनकाउंटर हुआ। जिस घर में बदमाश छिपे हुए थे, उसे पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया। अंत में पुलिस ने चार बदमाशों क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
