कटिहार में मेडिकल छात्र पर हमले के बाद बवाल, पूर्णिया मार्ग किया जाम; तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची बिहार के कटिहार में मेडिकल के छात्र पर चाकू से हमले के बाद जमकर बवाल मचा।
घटना से खफा छात्रों ने पूर्णिया मार्ग पर जाम लगा प्रदर्शन किया।
घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
हालांकि मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने छात्रों को समझा कर जाम खुलवाया और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
संवाद सूत्र, जागरण, कटिहार।
बिहार के कटिहार मेडिकल कॉलेज के छात्र (इंटर्न) डॉ. मोहित सिंह पर मंगलवार को कुछ युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला किया।
घटना के बाद जमकर बवाल हुआ।
कॉलेज के दर्जनों छात्रों ने पूर्णिया-कटिहार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।
डॉ. मोहित सिंह ने बताया कि शाम छह बजे के करीब वे साथियों के साथ आईपीजी माल में चाय-नाश्ता करने गए थे।
वहां, पहले से ही छह युवक मौजूद थे।
सभी ने रूमाल से चेहरा ढक रखा था और हथियारों से लैस थे।
इन युवकों ने अचानक से उन पर हमला बोल दिया।
हमलावरों ने कही गोली मारने की बात हमलावरों में कॉलेज के नर्सिंग का छात्र मु. चांद भी शामिल था।
बचाव के क्रम मेरे हाथ से उसके चेहरे पर बंधा रूमाल हट गया।
हमले के दौरान अन्य पांच युवक थे जो उन्हें गोली मारने की बात कह रहे थे, लेकिन स्थानीय दुकानदारों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद सभी फरार हो गए और उनकी जान बच पाई।
बाहरी युवकों से हुआ था झगड़ा मोहित सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन पूर्व बाहरी युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
वहीं, गले पर चाकू का वार लगने से डॉ. मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्र सड़क पर उतर आए।
उन्होंने दो घंटे तक कटिहार-पूर्णिया मार्ग को जाम कर दिया।
जल्द गिरफ्त में होंगे हमलावार प्रदर्शन देख तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार और एसडीओ आलोक चंद्र चौधरी ने छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया।
सदर एसडीपीओ ने कहा कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Article Advertisement
Seemanchal
कटिहार में मेडिकल छात्र पर हमले के बाद बवाल, पूर्णिया मार्ग किया जाम; तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
कटिहार में मेडिकल छात्र पर हमले के बाद बवाल, पूर्णिया मार्ग किया जाम; तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची बिहार के कटिहार में मेडिकल के छात्र पर चाकू से हमले के बाद जमकर बवाल मचा। घटना से खफा छात्रों ने पूर्णिया मार्ग पर जाम लगा प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन तीन थानों की पुलिस मौके पर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
