अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाप्रोफेसर को 2 लाख, जूनियर डॉक्टर को हर महीने 75000 रुपये मिलेंगे; बिहार सरकार ने बढ़ाया मानदेयबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाप्रोफेसर को 2 लाख, जूनियर डॉक्टर को हर महीने 75000 रुपये मिलेंगे; बिहार सरकार ने बढ़ाया मानदेयबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Crime

बिहार: जेल से आए आरोपी की हत्या; सिर में मारी गोली, जानें पूरा मामला

बिहार: जेल से आए आरोपी की हत्या; सिर में मारी गोली, जानें पूरा मामला बिहार के पटना जिले के पालीगंज प्रखंड में हत्या की सजा काटकर आए एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। बिहार में अपराधियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन राज्य के अलग-अल

बिहार: जेल से आए आरोपी की हत्या; सिर में मारी गोली, जानें पूरा मामला

Article Advertisement

बिहार: जेल से आए आरोपी की हत्या; सिर में मारी गोली, जानें पूरा मामला बिहार के पटना जिले के पालीगंज प्रखंड में हत्या की सजा काटकर आए एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। बिहार में अपराधियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हत्या और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला पटना जिले के पालीगंज प्रखंड से सामने आया है। यहां रविवार देर रात को हत्या की सजा काटकर आए आरोपी को घर से बुलाकर अपराधियों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गए। इससे उस हत्यारोपी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। घर से बुलाकर मारी गोली यह घटना पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिन बाजार थानाक्षेत्र के लाला भरसारा गांव की है। रविवार देर रात को एक हत्यारोपी अधेड़ व्यक्ति को घर से बुलाकर अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों ने अधेड़ व्यक्ति के सिर में गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या का केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। मंदिर के पास मारी गोली पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्ति की पहचान संतोष कुमार फुदन के रूप में हुई है, जो लाला भरसारा गांव का रहने वाला है। मृतक के परिवार के लोगों ने बताया कि कल रात कुछ लोगों ने संतोष कुमार को घर से बुलाया और उसे अपने साथ ले गए, जहां गांव के मंदिर के पास उसे गोली मार दी। हत्या की सूचना मिलते ही पालीगंज अनुमंडल के डीएसपी 2 उमेश्वर कुमार चौधरी भी मौके पर पहुंचे। इस हत्या को लेकर पुराना विवाद सामने आ रहा है।   मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पालीगंज डीएसपी उमेश्वर कुमार चौधरी ने बताया कि दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र के लाला भरसारा गांव के मंदिर के पास बगीचे में एक व्यक्ति की लाश मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां व्यक्ति को गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान हो चुकी है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। 15 साल से काट रहा था सजा उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, संतोष कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था, जिसके लिए वह पिछले 15 साल से सजा काट रहा था। कुछ महीने पहले ही वह घर लौटा था।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read