‘पाकिस्तानी लड़की से चैटिंग’, बिहार के युवक पर जासूसी का शक; खुफिया एजेंसियों का बड़ा एक्शन पंजाब के बठिंडा से खुफिया एजेंसियों ने बिहार के एक युवक को जासूसी के शक में हिरासत में लिया है।
युवक के फोन में एक पाकिस्तानी लड़की के साथ व्हाट्सएप चैट मिले हैं।
बिहार के समस्तीपुर से हनी ट्रैप से जुड़ा एक मामला सामने आया है।
यहां जिले के एक युवक खुफिया एजेंसियों के रडार पर चढ़ गया है।
खुफिया एजेंसियों ने इस युवक को पंजाब के बठिंडा से हिरासत में लिया है।
खबर है कि खुफिया एजेंसियों को बिहार के युवक के फोन में एक पाकिस्तानी लड़की के साथ व्हाट्सएप चैट मिले हैं।
यह युवक बठिंडा में मोची का काम करता है।
इस युवक की पहचान सुनील कुमार राम के रूप में हुई है।
‘बठिंडा में बंगला, गांव में बड़ा घर’ जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार राम समस्तीपुर जिले के सिहमा गांव का रहने वाला है और बठिंडा में मोची का काम करता है।
पाकिस्तानी लड़की के साथ सुनील कुमार राम की व्हाट्सएप चैट ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों को उजागर किया है।
मामले की जांच कर रहे एसपी अशोक मिश्रा ने इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी देने से साफ इंकार किया है।
वहीं खबर है कि सुनील ने बठिंडा में आलिशान बंगला बनवाया है।
इसके अलावा सिहमा गांव में भी उसने एक बड़ा घर बनवाया है।
एक मामूली मोची की कमाई में इतनी बड़ी प्रॉपर्टी बनने की वजह से वह खुफिया एजेंसियों के संदेह के घेरे में है।
ग्रामीणों का कहना है कि सुनील का व्यवहार हमेशा से आक्रामक था।
उन्होंने बताया कि सुनील गांव आने पर 7-8 बाहरी लोगों के साथ उठना-बैठना करता था।
पाकिस्तानी लड़की से चैटिंग फिलहाल, सुनील की गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।
एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि सुनील की ये गतिविधियां कब से चल रही हैं।
इसके अलावा यह भी पता कर रही हैं कि क्या पहलगाम आतंकी हमले से उसका कोई कनेक्शन है।
इसको लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा सुनील के घर और बठिंडा के बंगले पर तलाशी शुरू कर दी गई है।
पुलिस को उसके मोबाइल और बाकी चीजों से कई अहम सुराग मिले हैं।
Article Advertisement
India
‘पाकिस्तानी लड़की से चैटिंग’, बिहार के युवक पर जासूसी का शक; खुफिया एजेंसियों का बड़ा एक्शन
‘पाकिस्तानी लड़की से चैटिंग’, बिहार के युवक पर जासूसी का शक; खुफिया एजेंसियों का बड़ा एक्शन पंजाब के बठिंडा से खुफिया एजेंसियों ने बिहार के एक युवक को जासूसी के शक में हिरासत में लिया है। युवक के फोन में एक पाकिस्तानी लड़की के साथ व्हाट्सएप चैट मिले हैं। बिहार के समस्तीपुर से हनी ट्रैप से जुड़ा एक म

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम

Border News
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
