बिहार में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की खैर नहीं, एक्शन में आ गई पुलिस Bihar News : बिहार में अब पब्लिक प्लेस पर अश्लील गाना बजाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करने वाली है।
पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
Bihar News : बिहार में सार्वजनिक स्थानों पर बजने वाले अश्लील गानों को लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है।
प्रशासन की तरफ से अब सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील भोजपुरी गाने बजाने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि सार्वजनिक समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा में ऐसे गाने बजाने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भोजपुरी गानों या अश्लील गानों को लेकर कई बार विवाद हो चुका है।
कई बार इन पर रोक लगाने की मांग उठी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया था।
7 मार्च को जारी किए गए पत्र को सभी पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी), उप महानिरीक्षकों (डीआईजी) और रेलवे पुलिस को भेजा गया।
पत्र जारी कर दिया गया सख्त आदेश पत्र में लिखा गया है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों और अश्लील, डबल मीनिंग वाले गानों को बढ़ावा देने वालों की पहचान करने के लिए पूरे राज्य में एक विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए।
महिलाओं के लिए यह शर्मनाक स्थिति बन जाती है जब वे सार्वजनिक स्थानों, समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा में इस तरह के अश्लील और डबल मीनिंग वाले भोजपुरी गाने सुनती हैं।
महिलाओं को होती है असुरक्षा पत्र में यह भी कहा गया है कि कभी-कभी ऐसे गाने बजने पर महिलाएं असुरक्षित भी महसूस करती हैं।
इस संबंध में निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
बता दें कि भोजपुरी गानों में अश्लीलता का मामला कई बार उठाया जा चुका है।
कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने दो साल पहले विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था और ऐसे गीतों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
तब सरकार ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।
अब बिहार पुलिस ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है।
अपने इस कदम को लेकर बिहार पुलिस की सराहना हो रही है।
Article Advertisement
Politics
बिहार में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की खैर नहीं, एक्शन में आ गई पुलिस
बिहार में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की खैर नहीं, एक्शन में आ गई पुलिस Bihar News : बिहार में अब पब्लिक प्लेस पर अश्लील गाना बजाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करने वाली है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। Bihar News : बिहार में सार्वजनिक स्थानों प

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
