सरकार आई तो अपराधियों को जेल में डालेंगे’, बाहुबलियों की रिहाई पर तेजस्वी ने CM नीतीश को घेरा बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
इसे लेकर राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा।
Bihar News : बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है।
इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा।
उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी सरकार आई तो अपराधियों को जेल में डालेंगे।
बाहुबलियों की रिहाई को लेकर उन्होंने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया।
नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मोकामा में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब दोनों पक्ष के लोग इंटरव्यू दे रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार आएगी तो अपराधियों को जेल में डाला जाएगा।
आपको बता दें कि मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू मोनू गैंग के बीच जमकर फायरिंग हुई।
बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक के समर्थकों ने हवाई फायरिंग की, जिसके जवाब में सोनू मोनू गैंग की ओर से गोलियां चलाई गईं।
बाहुबलियों की रिहाई पर क्या बोले तेजस्वी यादव?
बिहार के चर्चित बाहुबली एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन और अनंत सिंह की रिहाई को लेकर तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि हाल ही में सीएम ने दो बड़े अपराधियों को रिहा किया और जेल से उनकी रिहाई के लिए कानून में संशोधन भी किया।
अपराधी कैसे खुलेआम घूम रहे हैं?
नीतीश न सिर्फ उन्हें पनाह दे रहे हैं बल्कि अपराधियों को भी समर्थन दे रहे हैं।
सत्ता में आएंगे तो दिखाएंगे कि कानून व्यवस्था कैसे सुधरती है : तेजस्वी उन्होंने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था आपराधिक अव्यवस्था बन गई है।
सीएम अपराधियों को पनाह दे रहे हैं।
जब वे सत्ता में आएंगे तो दिखाएंगे कि कानून व्यवस्था कैसे सुधरती है और अपराधियों को सबक सिखाएंगे।
अगर ऐसी घटना किसी और राज्य में हुई होती तो वह पहले पन्ने की खबर बन जाती।
जो लोग जंगल राज की बात करते थे, उन्हें अपने राज्य में क्या हो रहा है, यह देखना चाहिए।
Article Advertisement
Crime
‘सरकार आई तो अपराधियों को जेल में डालेंगे’, बाहुबलियों की रिहाई पर तेजस्वी ने CM नीतीश को घेरा
सरकार आई तो अपराधियों को जेल में डालेंगे’, बाहुबलियों की रिहाई पर तेजस्वी ने CM नीतीश को घेरा बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। Bihar

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
