बेगूसराय में DM को बनाया बंधक, 7 थानों की पुलिस ने छुड़वाया; जानिए पूरा मामला Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में डीएम को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है।
जिसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इलाका छावनी में तब्दील हो गया।
विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।
Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में बड़ा मामला सामने आया है।
यहां लोगों ने जिला अधिकारी (DM) को ही बंधक बना लिया।
जैसे ही प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए।
जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल रवाना किया गया।
इसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और डीएम को सुरक्षित निकालकर दफ्तर के लिए रवाना किया गया।
इस दौरान एक घंटे तक डीएम तुषार सिंगला बंधक रहे।
मामला स्टेशन के पास लोहिया नगर गुमटी इलाके का है।
जहां झुग्गियों को हटाने के लिए रेलवे अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थे।
डीएम इस दौरान संग्रहालय का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।
झुग्गीवालों को इसके बारे में पता लग गया।
जिसके बाद उन्होंने डीएम को अंदर ही बंधक बना लिया।
सैकड़ों की संख्या में आए लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया।
इस दौरान काफी हंगामा हुआ।
लोगों ने कहा कि उनकी झुग्गियों को गिराया जा रहा है।
इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर लगभग 7 थानों की फोर्स को रवाना किया गया।
पुलिस ने भीड़ को हटाया और डीएम को वहां से निकाला।
रेलवे ने दिया है 150 परिवारों को नोटिस बिहार पुलिस ने डीएम की गाड़ी पर नेम प्लेट को ढक दिया था।
बता दें कि रेलवे ने इलाके के आसपास की 150 झुग्गियों को हटाने के आदेश दिए थे।
लोगों को नोटिस जारी किया गया था।
नोटिस का गुरुवार को आखिरी दिन था।
लेकिन लोगों ने झुग्गियां नहीं हटाईं।
लोगों के आक्रोश को देखते हुए फिलहाल रेलवे ने झुग्गियों को हटाने का काम रोक दिया है।
महिलाओं ने बताया कि वे पिछले 50 साल से यहां रह रही हैं।
अचानक रेलवे ने उनके घर तोड़ने का फैसला लिया है।
उन्हें और समय दिया जाए।
प्रशासन उनको दूसरी जगह उपलब्ध करवाए।
अधिकारियों ने कहा कि लोगों की बात सुन ली है।
उनकी मांगों के बारे में विचार किया जाएगा।
Article Advertisement
India
बेगूसराय में DM को बनाया बंधक, 7 थानों की पुलिस ने छुड़वाया; जानिए पूरा मामला
बेगूसराय में DM को बनाया बंधक, 7 थानों की पुलिस ने छुड़वाया; जानिए पूरा मामला Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में डीएम को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इलाका छावनी में तब्दील हो गया। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं। Begusarai News: बिहा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
