अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...खुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...10 मिनट में मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस, पटना में ट्रैफिक जाम खत्म करने को AI संभालेगा कमान'पैर का प्लास्टर करने का संसाधन नहीं', निशांत कुमार से लेकर CM सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने तरीके से घेराInterview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीरपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...खुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...10 मिनट में मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस, पटना में ट्रैफिक जाम खत्म करने को AI संभालेगा कमान'पैर का प्लास्टर करने का संसाधन नहीं', निशांत कुमार से लेकर CM सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने तरीके से घेराInterview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीर

Article Advertisement

India

पति ने किया अपनी ही पत्नी का कन्यादान, बचपन के प्रेमी से कराई पत्नी की शादी

पति ने किया अपनी ही पत्नी का कन्यादान, बचपन के प्रेमी से कराई पत्नी की शादी बिहार के लखीसराय से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करा दी। महिला बचपन से ही चंदन नाम के युवक से प्रेम करती थी। बिहार के लखीसराय से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां प

पति ने किया अपनी ही पत्नी का कन्यादान, बचपन के प्रेमी से कराई पत्नी की शादी

Article Advertisement

पति ने किया अपनी ही पत्नी का कन्यादान, बचपन के प्रेमी से कराई पत्नी की शादी बिहार के लखीसराय से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करा दी। महिला बचपन से ही चंदन नाम के युवक से प्रेम करती थी। बिहार के लखीसराय से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पिता की जगह पति ने अपने पत्नी का कन्यादान किया है। पति ने अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड से उसकी शादी करा दी। महिला बचपन से एक युवक से प्यार करती थी और अब पति ने महिला की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करा दी है। वहीं दो साल के बच्चे से अलग होने का गम प्रेमिका को था वहीं दूसरी ओर प्रेमी से मिलने की खुशी भी थी। महिला ने कहा कि दोनों बचपन से एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन उनके घर वालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था इसलिए महिला की शादी कहीं और करा दी गई। शादी के बाद भी दोनों का अफेयर चलता रहा। 3 साल पहले महिला की शादी हुई थी तब भी सुहागरात के दिन वो अपने प्रेमी के साथ मोबाइल पर व्यस्त थी और आज भी दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती रहती है। Bihar News: लखीसराय के अम्हारा का है यह मामला यह मामला लखीसराय के अमहरा थाना इलाके के रामनगर गांव का है जहां 3 साल पहले 26 वर्षीय राजेश के साथ 22 वर्षीय खुशबू की शादी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार खुशबू शादी से पहले से ही चंदन नाम के युवक से सच्चा प्यार करती थी।लेकिन परिवार वालों को यह रिश्ता कतई मंजूर नहीं था जिसके बाद उसकी शादी राजेश से करा दी गई। शादी के बाद भी खुशबू के दिल में चंदन बसा हुआ था। इन सब बातों से महिला का पति अनजान था। शादी के पहले और शादी के बाद से दोनों का अफेयर था लेकिन जब पति को इस बात का पता चला तब तक खुशबू एक बच्चे को जन्म दे चुकी थी। 30 जुलाई की देर रात चंदन अपनी प्रेमिका खुशबू से मिलने उसके घर पहुंच गया था तभी खुशबू के पति राजेश और उसके परिवार के सदस्यों ने वालों दोनों को मिलते पकड़ लिया। जिसके बाद ही राजेश ने गांव के लोगों के सामने ही चंदन से पत्नी खुशबू की शादी करवा दी। प्रेमी से शादी करने से पहले खुशबू इस बात को राजी हुई कि दो साल का बच्चा उसके पास नहीं बल्कि अपने पिता के पास रहेगा और पति की संपत्ति पर भी उसका कोई अधिकार नहीं होगा। खुशबू ने यह बात लिखित रूप से कही है। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हवाले किया और दोनों की शादी करवाई गई।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read