बिहार में सबसे बड़ा भूतों का मेला, पूरी रात चलता है गंडक नदी के घाट पर अंधविश्वास का खेल Bihar News: इंसानों के मेले के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या कभी भूतों के मेले के बारे में सुना है?
नहीं सुना तो आज बताएंगे कि कहां पर भूतों के मेले का आयोजन किया जाता है, और इसके पीछे की वजह क्या है?
भारत समय के साथ बहुत तरक्की कर चुका है, जिसमें देश के नाम एक दिन में 100 सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकार्ड भी बन चुका है।
लेकिन अभी भी लोगों के अंदर अंधविश्वास काफी भरा हुआ है।
बिहार के हाजीपुर के कौनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा की रात को ये अंधविश्वास देखने को मिलता है।
क्योंकि इस रात यहां पर भूतों का मेला लगता है।
जहां पर पूरी रात भूत भगाने का प्रोग्राम चलता है।
हैरानी की बात ये है कि भूत भगाने और सिद्धि का कार्यक्रम करने के लिए जिला प्रशासन पूरा इंतजाम करता है।
बिहार में भूतों का मेला बिहार में कार्तिक पूर्णिमा की रात को भूत भगाने और सिद्धि करने का खेल भगत और ओझा के द्वारा किया जाता है।
हाजीपुर में गंडक किनारे कौनहारा घाट में जहां तक आपकी नजर जाएगी, वहां तक ओझा और भगत का मंडली दिखाई देगी।
यहां पर फिर शुरू होता है भूत भगाने का खेल, अजीब बात यह है की भूत की भाषा केवल भगत और ओझा ही समझ पाते हैं।
भूत भगाने के नाम पर महिलाओं को बाल पड़कर गंगा स्नान कराया जाता है।
कहीं पर महिलाओं को पीट कर उनसे भूत को निकाला जाता है।
आपको बता दें कि कौनहारा घाट पर मोक्ष का धाम माना जाता है।
क्या है मान्यता?
हाजीपुर के कौनहारा घाट को लेकर कहा जाता है कि गंगा-गंडक संगम में गज और ग्राह के बीच युद्ध हुआ था।
काफी बलवान होने के बावजूद पानी में गज कमजोर पड़ गया तभी गंगा में उसे एक कमल का फूल दिखाई दिया।
गज ने अपने सूढ़ में कमल का फूल और गंगाजल लेकर हरि की आराधना की।
जिसके बाद भक्त की पुकार पर खुद हरि ने दर्शन दिए और ग्राह का वध कर गज की प्राण रक्षा की।
प्रभु के हाथों मरकर जहां ग्राह को मोक्ष की प्राप्ति हो गई तो वहीं गज को नया जीवन मिला।
मोक्ष एवं नये जीवन की प्राप्ति की कामना को लेकर कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में लोग गंगा स्नान करने हाजीपुर एवं सोनपुर के घाट पर पहुंचते हैं।
1000 कांस्टेबल की तैनाती वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि 10 दिनों से कार्तिक पूर्णिमा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी आदेश दिए गए हैं।
वहीं, 1000 कांस्टेबल की भी तैनाती की गई है, इसके अलावा 400 के करीब अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।
जिले का सबसे इंपॉर्टेंट घाट कौनहारा घाट है, जहां पर काफी भीड़ होती है।
इसके लिए वहां पर सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन नजर रखी जा रही है।
Article Advertisement
India
बिहार में सबसे बड़ा भूतों का मेला, पूरी रात चलता है गंडक नदी के घाट पर अंधविश्वास का खेल
बिहार में सबसे बड़ा भूतों का मेला, पूरी रात चलता है गंडक नदी के घाट पर अंधविश्वास का खेल Bihar News: इंसानों के मेले के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या कभी भूतों के मेले के बारे में सुना है? नहीं सुना तो आज बताएंगे कि कहां पर भूतों के मेले का आयोजन किया जाता है, और इसके पीछे की वजह क्या है? भ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
