बिहार के नए राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान; ईश्वर की शपथ लेकर कही ये बड़ी बात Bihar New Governor Arif Mohammad Khan Oath: पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विनोद चंद्रन ने आरिफ मोहम्मद खान को बिहार के राज्यपाल के तौर पर शपथ दिलाई।
Bihar New Governor Arif Mohammad Khan Oath: बिहार के नए राज्यपाल रूप में आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ ली।
पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के विनोद चंद्रन ने आरिफ मोहम्मद खान को बिहार के 42वें राज्यपाल के तौर पर यह शपथ दिलाई है।
आरिफ मोहम्मद ने हिंदी भाषा में राज्यपाल के पद की शपथ ली।
उन्होंने ईश्वर की शपथ लेते हुए कहा कि वह राज्यपाल के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और जनता की सेवा और कल्याण के लिए लगातार काम करेंगे।
इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उपमुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और कई बड़े नेता मौजूद रहे।
देश की व्यवस्था चला रहें हैं बिहार के लोग’ वहीं शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार राज्य बहुत आगे जाएगा।
बिहार के लोगों में राज्य को आगे ले जाने की पूरी ताकत है।
इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के लोग पूरे देश की व्यवस्था चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह बिहार के लोगों की सेवा करने के लिए राज्य में आए हैं।
लालू यादव से जान-पहचान इस दौरान उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव के घर जाने को लेकर कहा कि हर एक बात को राजनीति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
हम दोनों की जान-पहचान साल 1975 से भी पहले की है।
हम दोनों में से कोई भी किसी के भी शहर में जाता है तो वह अपने परिचितों से मिलने के लिए उनके घर जाता है।
पहले थे केरल के राज्यपाल बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान इससे पहले केरल के राज्यपाल थे।
केंद्र सरकार ने 24 दिसंबर को कई राज्यों के राज्यपाल की अदला-बदली की थी।
इसमें आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को केरल की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
Article Advertisement
Politics
बिहार के नए राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान; ईश्वर की शपथ लेकर कही ये बड़ी बात
बिहार के नए राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान; ईश्वर की शपथ लेकर कही ये बड़ी बात Bihar New Governor Arif Mohammad Khan Oath: पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विनोद चंद्रन ने आरिफ मोहम्मद खान को बिहार के राज्यपाल के तौर पर शपथ दिलाई। Bihar New Governor Arif Mohammad Khan Oath: बिहार के नए राज्यपाल रूप में आर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
