अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
तुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाप्रोफेसर को 2 लाख, जूनियर डॉक्टर को हर महीने 75000 रुपये मिलेंगे; बिहार सरकार ने बढ़ाया मानदेयतुकाराम मुंढे के एक्शन का इफेक्ट पहुंचा बिहार! क्वालिटी फूड उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य सचिव के सख्त निर्देशBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाप्रोफेसर को 2 लाख, जूनियर डॉक्टर को हर महीने 75000 रुपये मिलेंगे; बिहार सरकार ने बढ़ाया मानदेय

Article Advertisement

Education

'हेलो आप दो विषय में फेल हैं.. ' मैट्रिक के परीक्षार्थियों से साइबर ठगी! हैरान कर देगा फ्रॉड करने का नया तरीका - BIHAR MATRIC RESULT 2025

'हेलो आप दो विषय में फेल हैं.. ' मैट्रिक के परीक्षार्थियों से साइबर ठगी! हैरान कर देगा फ्रॉड करने का नया तरीका - BIHAR MATRIC RESULT 2025 आज बिहार बोर्ड के मेट्रिक का रिजल्ट आना है और साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं. फ्रॉड का शिकार होने से बचे दो परीक्षार्थी... जमुई: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

'हेलो आप दो विषय में फेल हैं.. ' मैट्रिक के परीक्षार्थियों से साइबर ठगी! हैरान कर देगा फ्रॉड करने का नया तरीका - BIHAR MATRIC RESULT 2025

Article Advertisement

'हेलो आप दो विषय में फेल हैं.. ' मैट्रिक के परीक्षार्थियों से साइबर ठगी! हैरान कर देगा फ्रॉड करने का नया तरीका - BIHAR MATRIC RESULT 2025 आज बिहार बोर्ड के मेट्रिक का रिजल्ट आना है और साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं. फ्रॉड का शिकार होने से बचे दो परीक्षार्थी... जमुई: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज शनिवार को जारी होने जा रहा है. इसे लेकर साइ ब ठग भी काफी एक्टिव हो गए हैं. उन्होंने इस बार ठगी का नया रास्ता ढूंढ निकाला है. बिहार मैट्रिक रिजल्ट आने से पहले छात्रों को फेल होने का डर दिखाकर पैसों की ठगी करने वाले कई ठग सक्रिय हो गए हैं. यह ठग छात्रों को एक दो विषय में फेल होने का डर दिखाकर पास कराने के नाम पर पैसे की वसूली कर रहे हैं. परीक्षार्थियों से साइबर ठगी की कोशिश: जमुई के सिकंदरा के रविदास और पासवान टोला में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. जहां ठग ने पप्पू पासवान की बेटी राखी कुमारी और उमेश रविदास की बेटी निकिता कुमारी को अपना निशाना बनाया. उन्हें मोबाइल नंबर 7635060934 और 7257815438 से फोन करके कहा गया कि आप दो विषय में फेल हो रही हैं. आप गणित और विज्ञान में फेल हैं, अगर आप चार हजार रुपये एक घंटे के अंदर देंगी तो आपको पास कर दिया जाएगा. ठगों ने की ऑनलाइन पैसे की डिमांड: ठगो के कॉल के बाद दोनों परीक्षार्थी घबरा गई. फिर संयम से काम लेते हुऐ उन्होंने अपने-अपने परिजनों को जानकारी दी. जब उक्त परीक्षार्थियों के पिता ने उस नंबर पर बात की तो ठगों ने उनसे भी पैसों की डिमांड कर दी. ठगों के द्वारा पैसे फोन पे पर भेजने को कहा गया. उन्होंने कहा कि पैसे भेजने के बाद उनकी बच्ची को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर दिया जाएगा. "आपकी बेटी दो विषयों में फेल हो गई है. अगर आप चाहते हैं कि वो पास हो जाए तो फोन पे पर पैसे भेज दें. आपकी बच्ची को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर दिया जाएगा."- साइबर ठग परीक्षार्थियों के परिजनों ने लिया समझदारी से काम : बता दें कि ठगों की बाते सुनने के बाद परीक्षार्थी के परिजनों ने समझदारी से काम लिया और एक भी रुपया ट्रांसफर नहीं किया. वहीं उन्होंने अन्य लोगों से मिलकर भी इस जानकारी को साझा किया. इस तरह से परीक्षार्थी और उसके परिजन एक ठगी का शिकार होने से बच गए. इस संबंध में जिले के अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि ''ऐसे साइबर ठग से बचे और इससे संबंधित शिकायत तुरंत साइबर थाना में करें.'' नालंदा में पकड़ा गया ऐसा गिरोह: गोरतलब हो कि परीक्षा में पास कराने का दावा करने वाला एक ऐसा ही गिरोह कुछ दि‍नों पहले नालंदा जिले में पकड़ा गया था. इस गिरोह के चार बदमाश मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों की लिस्‍ट के साथ पकड़े गए थे. प्रशासन ने दावा किया था कि यह गिरोह छात्र-छात्राओं से फेल होने का डर दिखाते थे, फिर नंबर बढ़ाने के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे. आधा दर्जन के करीब अभिभावक इसके शिकार हो गए थे.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read