अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर युवतियों को आत्मनिर्भर बनाएगा एसएसबी, देगा सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षणभारत-नेपाल सीमा पर ट्रैवलर से 4.917 किलो अफीम बरामद: महिला समेत चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 ल...बिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 9 सितंबर 2026: बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार में खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री श्रवण कुमार के 'पढ़ी-लिखी लड़कियों' वाले बयान से चर्चाएं तेजBihar MLC Election : अनंत सिंह किसके साथ? नीरज कुमार और अनुज सिंह पर फिर बढ़ा सस्पेंसभारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?भारत-नेपाल सीमा पर युवतियों को आत्मनिर्भर बनाएगा एसएसबी, देगा सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षणभारत-नेपाल सीमा पर ट्रैवलर से 4.917 किलो अफीम बरामद: महिला समेत चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 ल...बिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 9 सितंबर 2026: बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार में खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री श्रवण कुमार के 'पढ़ी-लिखी लड़कियों' वाले बयान से चर्चाएं तेजBihar MLC Election : अनंत सिंह किसके साथ? नीरज कुमार और अनुज सिंह पर फिर बढ़ा सस्पेंसभारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?

Article Advertisement

Education

बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार ने वेतन भुगतान के लिए 25 अरब रुपये किए मंजूर

बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार ने वेतन भुगतान के लिए 25 अरब रुपये किए मंजूर बिहार सरकार ने राज्य के गवर्नमेंट स्कूल के सभी शिक्षकों की सैलरी के साथ बकाया वेतन का भी भुगतान करने का फैसला लिया है। इस आदेश से उन शिक्षकों को ज्यादा खुशी है, जिन्हें 3 महीने से वेतन नहीं मिल रहा था। बिहार स

बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार ने वेतन भुगतान के लिए 25 अरब रुपये किए मंजूर

Article Advertisement

बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार ने वेतन भुगतान के लिए 25 अरब रुपये किए मंजूर बिहार सरकार ने राज्य के गवर्नमेंट स्कूल के सभी शिक्षकों की सैलरी के साथ बकाया वेतन का भी भुगतान करने का फैसला लिया है। इस आदेश से उन शिक्षकों को ज्यादा खुशी है, जिन्हें 3 महीने से वेतन नहीं मिल रहा था। बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए उनके वेतन भुगतान के लिए 25 अरब रुपये की राशि मंजूर की है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत मंजूर की गई है। इसके अंतर्गत प्रारंभिक रूप से 825 करोड़ रुपये जिलों को जारी किए गए हैं, जिससे अगले सप्ताह तक शिक्षकों का वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस मंजूर राशि में से तत्काल 825 करोड़ रुपये जिलों को बांटे गए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा महालेखाकार को भेजे गए पत्र के अनुसार, यह राशि पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के अधीन कार्यरत शिक्षकों तथा अपग्रेडेड मिडिल स्कूल में जिला संवर्ग के ग्रेजुएट ट्रेंड वेतनमान वाले शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के वेतन भुगतान के लिए निर्धारित की गई है। ये शिक्षक समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत हैं और यह भुगतान वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से संबंधित आंकड़े एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश जारी किया है। एक ओर जहां राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 25 अरब रुपये की मंजूरी दी गई है। वहीं दूसरी ओर राज्य में पहली कंपीटेंसी एग्जाम पास विशिष्ट शिक्षकों के वेतन भुगतान में आ रही समस्याएं अब जल्द ही दूर होने की संभावना है। कहां अपलोड होंगी जानकारी? इसके तहत संबंधित शिक्षकों के विवरण एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे और वंचित शिक्षकों की तकनीकी ज्वाइनिंग का प्रोसेस पूरा किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया है, उन्हें इसकी जानकारी दी जाए ताकि वेतन भुगतान में आ रही बाधाएं दूर की जा सकें। निर्देशानुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा हर एक शिक्षक की आवेदन संख्या पीआरएएन और अन्य जरूरी डिटेल्स की इंट्री गूगल शीट पर की जाएगी। इसके अलावा, पीआरएएन से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद ही इससे जुड़े टीचर्स का डाटा एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड होगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देशों के अनुसार, ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अगर किसी शिक्षक का आधार नंबर गलत दर्ज है या अभी तक अपडेट नहीं किया गया है, तो संबंधित शिक्षक को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से संपर्क कर विवरण को अपडेट कराना होगा। इसके साथ ही अगर किसी शिक्षक का एप्लिकेशन नंबर पीआरएएन अथवा क्लास कैटेगरी सही नहीं है, तो उन्हें भी जरूरी रूप से सुधार कर अपडेट किया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read