Bihar Election से पहले पीएम मोदी का दौरा NDA के लिए क्यों है खास?
पप्पू यादव ने उठाए सवाल, की ये मांग बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित विदेश्वर में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की प्रस्तावित जनसभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं।
एनडीए पीएम मोदी के दौरे के दौरान बड़े पैमाने पर शक्ति प्रदर्शन के लिए कमर कस रहा है, जिसमें जेडीयू, बीजेपी और अन्य सहयोगी दलों के नेता बड़ी भीड़ जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
बिहार में कई राजनीतिक दलों द्वारा शक्ति प्रदर्शन के बीच एनडीए 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झंझारपुर (मधुबनी) दौरे के दौरान एक विशाल जनसभा की तैयारी कर रहा है।
इस दौरान पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने वाले हैं।
पीएम मोदी मधुबनी के भौड़ागढ़ी स्थित एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे।
इसके साथ ही कई बड़ी योजनाओं की घोषणा करेंगे।
इस बड़े कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे और बताएंगे कि किस तरह उन्हें अभी से चुनावी की तैयारियों में जुटना है और शहर-शहर, गांव-गांव जाकर एनडीए के पक्ष में माहौल बनाना है।
पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों में जुटे NDA नेता जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के मंत्रियों और एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेताओं के साथ पीएम मोदी की रैली में भारी भीड़ जुटाने की तैयारी कर रहे हैं।
पीएम मोदी के दौरे को सफल बनाने के लिए मंगलवार को संजय झा ने ललन सिंह के साथ समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में दो सभाओं को संबोधित किया।
सभा में नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, सीतामढ़ी जेडीयू सांसद देवेश ठाकुर, समस्तीपुर एलजेपी (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी, राज्य मंत्री अशोक चौधरी, नितिन नवीन और अन्य नेता मौजूद थे।
इससे पहले सोमवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में ‘बिहार मिलन समारोह’ के दौरान कहा था कि राज्य में चुनाव बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे।
हालांकि, बीजेपी और जेडीयू के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता हैं और चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे।
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पटना में कहा कि ‘पिछली बार जब अमित शाह यहां आए थे, तो उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार ही सीएम होंगे।
मेरे पिता शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय हैं और वे अगले 5 साल तक सरकार चला सकते हैं।’ राजनीतिक फायदे के लिए दौरा करते हैं पीएम: पप्पू यादव वहीं, पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर सवाल उठाया है।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ चुनावी साल में बिहार का दौरा करते हैं, लेकिन बिहार को कुछ भी देने की घोषणा नहीं करते हैं।
सांसद अपने खुर्दा आवास पर बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ राजनीतिक फायदा के लिए बिहार का दौरा करते हैं।
सांसद ने कहा कि 12 वर्ष से बीजेपी की सरकार है और आज बिहार में 64 प्रतिशत फैक्ट्री बंद हैं।
90 प्रतिशत पुरानी फैक्ट्री भी बंद हो गई है।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात करने वाले बीजेपी की सरकार ने एक भी फैक्ट्री को विशेष पैकेज नहीं दिया।
पप्पू यादव ने की ये मांग उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी दौरे में मिथिला, कोसी व सीमांचल को विशेष पैकेज देने, इस इलाके के लिए एक स्वायत्त क्षेत्र विकास परिषद बनाने, दरभंगा राज द्वारा बनाए गए पेपर मिल व दरभंगा के बंद पड़े चीनी मिल चालू करने की घोषणा करें।
सांसद ने कहा कि मधुबनी पेंटिंग को सुरक्षा देने और सहरसा में एम्स का निर्माण करने और सहरसा में डीआरएम कार्यालय खोलने की घोषणा भी पीएम करें।
Article Advertisement
World
Bihar Election से पहले पीएम मोदी का दौरा NDA के लिए क्यों है खास? पप्पू यादव ने उठाए सवाल, की ये मांग
Bihar Election से पहले पीएम मोदी का दौरा NDA के लिए क्यों है खास? पप्पू यादव ने उठाए सवाल, की ये मांग बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित विदेश्वर में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की प्रस्तावित जनसभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। एनडीए प

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
