‘सीएम पद की गरिमा खोने लगे हैं नीतीश’, तेजस्वी यादव ने कसा तंज, जानें क्या है पूरा मामला Bihar Elections 2025: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
बिहार में चुनावी राजनीति का रंग बदल रहा है।
वहीं, सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बयानबाजी और तेज होती जा रही है।
Tejashwi Yadav attack on CM Nitish: बिहार में चुनावी माहौल अब राजनीतिक जंग बनता जा रहा है।
राजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।
रविवार को एक बार फिर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के पैर छूए जाने की घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया।
क्या कहा तेजस्वी यादव ने?
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर मुख्यमंत्री पद की गरिमा खोने का आरोप लगाया।
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कब किसका पैर पकड़ लें पता नहीं।
अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बचे हैं, जिनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने पैर नहीं पकड़ा हैं।
नहीं तो इससे पहले ना जाने कितनों का उन्होंने पैर पकड़ा है।
तेजस्वी यादव इतना ही पर नहीं रूके उन्होंने कहा कि नीतीश प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अपने अधिकारियों तक का पैर पकड़ा है और उनके सामने गिड़गिड़ाए हैं।
तेजस्वी ने यहां तक कह दिया कि वे सीएम के वो योग्य नहीं रह गए हैं।
तेजस्वी ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि BJP के साथ-साथ अब सीएम नीतीश कुमार भी आरक्षण खोर और आरक्षण चोर हो गए हैं।
पैर छूने के लिए झुके CM नीतीश दरअसल, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को होली मिलन का आयोजन किया गया था।
सीएम नीतीश भी इसमें शामिल होने पहुंचे थे।
इस समारोह में बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता शामिल हुए थे।
सीएम नीतीश कुमार जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे थे।
रविशंकर प्रसाद ने गेट पर ही नीतीश कुमार का स्वागत किया।
सभी नेता कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े।
अचानक नीतीश कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुके।
लेकिन, रविशंकर प्रसाद ने सीएम नीतीश का हाथ पकड़ लिया और उन्हें गले से लगाया।
फिर दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब नीतीश कुमार ने सार्वजनिक रूप से किसी के पैर छूने की कोशिश की।
इससे पहले भी वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेडीयू नेता ललन सिंह के पैर छू चुके हैं।
पप्पू यादव ने सीएम नीतीश की तारीफ की एक ओर जहां तेजस्वी सीएम नीतीश पर हमलावर हैं वहीं दूसरी तरफ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को बिहार सीएम नीतीश कुमार की चिंता सताने लगी है।
नीतीश को लेकर पप्पू यादव का बयान सामने आया है।
पप्पू यादव का कहना है कि नीतीश कुमार के बिना बिहार में बीजेपी का टिक पाना नामुमकिन है।
पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जिस उम्र में हैं, वो कभी भी विचलित हो जाते हैं।
वो अक्सर जज्बातों में बह जाते हैं।
इसको इस तरह से नहीं देखा जा सकता है कि नीतीश कुमार जी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।
पप्पू यादव ने तेजस्वी को CM चेहरा मानने से किया इनकार वहीं, पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा मानने से साफ इंकार कर दिया।
उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और महागठबंधन सीएम पर फैसला लेगी।
पप्पू यादव ने महागठबंधन से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा होने के सवाल पर कहा, ‘हमको समझ में नहीं आता है कि मोदी कहां बोले कि नीतीश कुमार के बगैर बीजेपी का कल्याण नहीं है।
इधर तो कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी।
यहां गठबंधन होगा और कांग्रेस के नेतृत्व में चुनाव होगा, मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बाद में हमारे नेता तय करेंगे।
मुझे नहीं लगता कोई महागठबंधन में किसी को नेता घोषित करके चुनाव लड़ने की योजना बनाता है।
इसलिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी, लालू यादव और प्रियंका गांधी जैसे लोग बैठकर करके बाद में तय करेंगे मुख्यमंत्री किसको बनाना है।
अभी सभी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बड़े भाई की भूमिका में कांग्रेस रहेगी।
Article Advertisement
Politics
‘सीएम पद की गरिमा खोने लगे हैं नीतीश’, तेजस्वी यादव ने कसा तंज, जानें क्या है पूरा मामला
‘सीएम पद की गरिमा खोने लगे हैं नीतीश’, तेजस्वी यादव ने कसा तंज, जानें क्या है पूरा मामला Bihar Elections 2025: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार में चुनावी राजनीति का रंग बदल रहा है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बयानबाजी और तेज होती जा रही है। Tejashwi Yadav

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
