Bihar Election 2025 : NDA में फंसा सीट बंटवारे का पेंच, Jitan Ram Manjhi ने क्यों कहा- हमारे लिए करो या मरो की स्थिति?
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं।
महागठबंधन हो या एनडीए, अभी तक किसी भी दल ने सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा नहीं की है।
ऐसे में एनडीए में शामिल ‘ Hindustani Awam Morcha ’ (हम) पार्टी के राष्ट्रीय नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीट बंटवारे पर बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है।
मांझी ने कहा कि यात्रा के दौरान Tejashwi Yadav ने कहा था कि Rahul Gandhi प्रधानमंत्री बनेंगे।
इस वजह से उन्हें लगा कि राहुल गांधी भी ऐसा ही करेंगे।
लेकिन जब राहुल गांधी ने ऐसा नहीं कहा, तो तेजस्वी ने घोषणा कर दी कि उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
मांझी ने कहा कि अगर राहुल गांधी कहते कि तेजस्वी बिहार में मुख्यमंत्री बनेंगे तो ऐसा नहीं होता।
एनडीए से करेंगे आग्रह: करो या मरो की स्थिति मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने जो काम किए थे, उन्हें निबंधित पार्टी होने के कारण जनता और संसद में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं।
इस कारण उनकी पार्टी को मान्यता प्राप्त होना ज़रूरी है।
उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए से आग्रह करेंगे कि उनकी पार्टी को इतनी सीटें दी जाएं जिससे उनकी विधायकों की संख्या में इजाफा हो सके और पार्टी को विधानसभा में मान्यता प्राप्त हो सके।
उन्होंने बताया कि पहले ‘हम’ पार्टी को 2 लोकसभा और 1 राज्यसभा सीट देने का वादा किया गया था, इसलिए अब कम से कम 17 से 18 विधानसभा सीटें मिलनी चाहिए।
15 सीटें नहीं मिलीं तो 100 पर लड़ेंगे मांझी ने पहले कहा था कि अगर गठबंधन से 15 सीटें नहीं मिलीं, तो उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
हालांकि उन्होंने बाद में साफ किया कि अभी कोई लक्ष्य तय नहीं हुआ है, लेकिन यह सच है कि उनके लिए अब ‘करो या मरो’ की स्थिति है।
फिलहाल Bihar में चुनावी माहौल गरमा गया है और सभी दलों के नेताओं के लगातार बयान सामने आ रहे हैं।
एनडीए और महागठबंधन दोनों में सीट बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।
Article Advertisement
Politics
Bihar Election 2025: NDA में फंसा सीट बंटवारे का पेंच, Jitan Ram Manjhi बोले- हमारे लिए करो या मरो की स्थिति
Bihar Election 2025 : NDA में फंसा सीट बंटवारे का पेंच, Jitan Ram Manjhi ने क्यों कहा- हमारे लिए करो या मरो की स्थिति? बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। महागठबंधन हो या एनडीए, अभी तक किसी भी दल ने सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे म

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15112 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15112 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
