ASI मौत मामले में SP का बड़ा खुलासा, मुखिया के पति और बीजेपी नेता हिरासत में, डीएम ने दी चेतावनी एएसआइ राजीव रंजन मल की मौत मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है. यह जानकारी पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि फारबिसगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में एसआइटी टीम गठित की गयी है. इस मामले में 18 लोगों को नामजद व 25 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में गांजा तस्कर को पकड़ने गये एएसआइ राजीव रंजन मल की मौत धक्का-मुक्की के क्रम में हो गयी. घटना बुधवार देर रात घटी. घटना के बाद इलाके में पीट-पीट कर एएसआइ की हत्या की बात कही जाने लगी, लेकिन अररिया एसपी अंजनी कुमार ने पीट-पीट कर हत्या की बात से इनकार किया है. जानकारी के अनुसार अनमोल यादव पर फुलकाहा थाना में एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित दो आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी. छापेमारी करने पहुंचे थे बुधवार रात पोसदाहा पंचायत के मुखिया कंचन देवी, पति सुभाष यादव के निवास स्थल मिर्जापुर गांव में उनकी पुत्री की शादी थी. इसी शादी समारोह में थाना अध्यक्ष रौनक कुमार सिंह को अनमोल यादव के आने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष दो एएसआई, दो सिपाही, दो चौकीदार व एक वाहन चालक के साथ छापेमारी करने लक्ष्मीपुर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि इसी बीच पुलिस टीम ने तस्कर अनमोल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बेहोश हो गये राजीव गिरफ्तारी के बाद अनमोल यादव भागने की कोशिश करने लगा. हंगामा होते देख कर तस्करों व ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी और पुलिस टीम पर हमला करते हुए पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर अनमोल को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया. गिरफ्तार तस्कर को फिर से पकड़ने के दौरान आक्रोशित तस्कर व ग्रामीणों ने फुलकाहा थाना में तैनात एएसआई राजीव रंजन मल (मुंगेर जिला के रामनगर थाना क्षेत्र के जानकीनगर निवासी) के साथ हाथापाई की. वे बेहोश हो गये. घटना के बाद सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ व कई थानों की पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई. छह आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर वार्ड संख्या 01 निवासी ललित कुमार यादव पिता गणेश यादव, शंभू यादव पिता लक्ष्मी यादव, सुपौल जिला के भीमपुर थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 02 निवासी प्रभु कुमार यादव पिता प्रमोद यादव, नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा चंदा निवासी प्रमोद कुमार यादव पिता उपेंद्र यादव, कुंदन यादव पिता उमेश यादव व ललन कुमार यादव पिता जय प्रकाश यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि मुखिया पति सुभाष यादव के भी हिरासत में लिये जाने की बात कही जा रही है. अररिया एसपी बोले- ग्रामीणों ने सहयोग किया था अररिया एसपी अंजनी कुमार ने कहा, “एक अपराधी अनमोल यादव के आने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी. अपराधी को पुलिस ने पकड़ भी लिया था, लेकिन इस दौरान अपराधी के सहयोगी कुछ ग्रामीणों ने उसे पुलिस के कब्जे से छुड़वा लिया. पुलिस से धक्का-मुक्की हुई. इसमें एएसआइ राजीव रंजन मल अचेत होकर गिर गये. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी.” अररिया डीएम बोले- बख्शे नहीं जायेंगे अररिया डीएम अनिल कुमार ने कहा, “आज हमारे जिले के लिए अत्यंत दुख का दिन है. गत रात्रि फुलकाहा थाना अंतर्गत अपराधियों के साथ जो घटना हुई, धक्का-धक्का हुई, उसमें फुलकाहा थाना अंतर्गत एएसआई राजीव रंजन मल की मृत्यु हो गयी. कुछ गिरफ्तारियां भी की गयी हैं. हमलोग अप्रत्याशित कार्रवाई भी करेंगे. इससे वैसे असामाजिक तत्व में एक मैसेज जायेगा. यदि इस प्रकार की घटना होती है, तो वे बक्शे नहीं जायेंगे.” बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष क्या बोले बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा, “अररिया में मृत पुलिसकर्मी राजीव रंजन मल के परिवार के साथ बिहार पुलिस एसोसिएशन खड़ा है. पीड़ित परिवार को बैंक से करार की राशि 150 लाख , 20 लाख बीमा, मृतक की लड़की यदि 25 वर्ष से छोटी हैं, तो 15 लाख व पुलिस कल्याण कोष से 25 लाख, अनुग्रह राशि 10 लाख, (कुल राशि 2 करोड़ 20 लाख) व अन्य वेतन से जीपीएफ कटौती की राशि दी जायेगी.”
Article Advertisement
Border News
ASI मौत मामले में SP का बड़ा खुलासा, मुखिया के पति और बीजेपी नेता हिरासत में, डीएम ने दी चेतावनी
ASI मौत मामले में SP का बड़ा खुलासा, मुखिया के पति और बीजेपी नेता हिरासत में, डीएम ने दी चेतावनी एएसआइ राजीव रंजन मल की मौत मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है. यह जानकारी पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि फारबिसगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी: SSB और नेपाल APF की अहम बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
