अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंPilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदनो-मैन्स लैंड से अतिक्रमण हटाने व तस्करी रोकने के दिए निर्देशHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकस्कूल टीचर ने प्रेग्नेंट किया, छात्रा ने कर लिया सुसाइड; बिहार में एक और कांडबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंPilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदनो-मैन्स लैंड से अतिक्रमण हटाने व तस्करी रोकने के दिए निर्देशHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकस्कूल टीचर ने प्रेग्नेंट किया, छात्रा ने कर लिया सुसाइड; बिहार में एक और कांडबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...

Article Advertisement

India

बिहार में धड़ाम हुआ एक और पुल, 13 दिन में 6 ब्रिज हुए धराशायी

बिहार में धड़ाम हुआ एक और पुल, 13 दिन में 6 ब्रिज हुए धराशायी बिहार में एक और पुल टूटने की घटना सामने आई है। गंडकी नदी पर बना पुल अचानक से ध्वस्त हो गया, जिससे एक दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। इससे पहले भी 29 जून तक 9 दिन के भीतर बिहार में 5 पुल टूटे थे।   मानसून की एंट्री के साथ बिहार एक

बिहार में धड़ाम हुआ एक और पुल, 13 दिन में 6 ब्रिज हुए धराशायी

Article Advertisement

बिहार में धड़ाम हुआ एक और पुल, 13 दिन में 6 ब्रिज हुए धराशायी बिहार में एक और पुल टूटने की घटना सामने आई है। गंडकी नदी पर बना पुल अचानक से ध्वस्त हो गया, जिससे एक दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। इससे पहले भी 29 जून तक 9 दिन के भीतर बिहार में 5 पुल टूटे थे।   मानसून की एंट्री के साथ बिहार एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है। तेज बरसात के बीच बिहार में एक के बाद एक पुल गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सीवान जिले में आज फिर एक पुल टूट गया है। बिहार की गंडकी नदी पर बना पुल अचानक से नीचे गिर गया और देखते ही देखते पुल का मलबा नदी में बह गया। गंडकी नहर पर बना था पुल बता दें कि ये पुल बिहार के महारजगंज में स्थित था। देवरिया पंचायत के पास बहने वाली गंडकी नहर (गंडकी नदी) पर पुल बनाया गया था। हालांकि आज सुबह 5 बजे करीब पुल का एक पिलर गंडकी नदी में धंस गया। इसके कारण आधा पुल गिरकर टूट गया और पुल का मलबा नदी में बहने लगा। इस पुल के टूटने से आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने किया था विरोध प्रदर्शन स्थानीय लोगों की मानें तो भारी बारिश के कारण गंडकी नदी अपने उफान पर है। ऐसे में तेज बहाव के चलते पुल का एक हिस्सा जमीन में धंस गया। देवरिया और भीखा बांध गांव की सीमा पर मौजूद ये पुल पहले से काफी जर्जर अवस्था में था। बीते 22 जून को ग्रामीणों ने पुल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की आवाज से प्रशासन की नींद खुली और पुल की मरम्मत शुरू की गई थी। पुल की मरम्मत अभी भी जारी थी। मगर इसी बीच पुल नदी में धंस गया।   प्रशासन की लापरवाही से धंसा पुल बता दें कि इससे पहले 22 जून को ही गंडकी नदी पर बना एक पुल पानी में बह गया था। बिहार के गरौली से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये विशाल पुल अचानक से टूट गया। ग्रामीणों का कहना है कि गंडकी नदी से आने वाली नहर की सफाई कराई गई थी। इस दौरान जेसीबी की मदद से नहर की मिट्टी काटकर किनारों को चौड़ा कर दिया गया। ऐसे में पानी के तेज बहाव से पुल जमीन में धंस गया। एक दर्जन गांवों का संपर्क टूटा इस पुल के गिरने से एक दर्जन गांवों का महाराजगंज मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने पुल की जर्जर हालत के बारे में कई बार प्रशासन को अवगत कराया था। मगर इसपर कोई कदम नहीं उठाया गया। 22 जून को धरना प्रदर्शन के बाद जब प्रशासन जागा तो पुल की ध्वस्त हो गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read