बिहार में C वोटर के सर्वे में नीतीश को झटका, लालू के लाल के हक में दिखी प्रदेश की जनता Bihar Election 2025: बिहार में मौसम में बदलाव के साथ ही सियासी तपीश बढ़ गई है।
राज्य की राजनीति पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है।
इसी बीच सीएम फेस को लेकर एक चौंकाने वाला सर्वे आया है।
बिहार की जनता अब किसी युवा नेता को सीएम देखना चाहती है।
देश में चुनावी सर्वे करने वाले ‘सी वोटर’ ने बिहार के अगले सीएम के लिए जनता की राय जानने के लिए एक सर्वे किया है।
बिहार में सीएम फेस को लेकर हुए इस सर्वे ने राजनीति गलियारे में हलचल मचा दी है।
बिहार में मुख्यमंत्री के पसंदीदा चेहरे के रूप में तेजस्वी यादव पहले नंबर पर आए हैं।
वहीं प्रशांत किशोर भी सीएम के लिए कई लोगों की पसंद हैं।ताजा सर्वे में वो नंबर दो पर आ गए हैं और सिर्फ नंबर दो पर ही नहीं, बल्कि सीएम नीतीश कुमार से आगे निकल गए हैं।
बिहार में सीएम नीतीश कुमार का चेहरा ‘सुशासन बाबू’ के तौर पर जाना जाता है।
बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और नीतीश कुमार के फेस पर बीजेपी चुनावी तैयारी में जुटी है।
लेकिन, सर्वे की कहानी कुछ और ही बयां कर रही है।
36 फीसदी लोगों की पसंद बने तेजस्वी यादव ‘सी वोटर’ के ताजा सर्वे के मुताबिक, बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवारों की सूची में तेजस्वी यादव सबसे ऊपर हैं।
उन्होंने 36 फीसदी वोटों के साथ पहला स्थान हासिल किया है, जबकि दूसरे स्थान पर नीतीश कुमार नहीं बल्कि जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर हैं।
17 फीसदी लोग उन्हें बिहार में मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
वहीं, ‘सुशासन बाबू’ यानी सीएम नीतीश कुमार तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
नीतीश कुमार को 15 फीसदी वोट मिले हैं, उनके ग्राफ में तीन फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 13 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं और चिराग पासवान छह फीसदी वोट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को दी मात C वोटर के सर्वे के मुताबिक 36 प्रतिशत लोगों ने तेजस्वी यादव को पहली पसंद बताया।
लेकिन, पिछले सर्वे से तुलना करें तो उनकी लोकप्रियता में 5 फीसदी की गिरावट आई है।
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर लोकप्रियता के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
17 प्रतिशत लोगों ने प्रशांत किशोर को अपनी पसंद बताया।
पिछले सर्वे से तुलना करें तो इसमें 2 फीसदी का इजाफा हुआ है।
लोकप्रियता के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूसरे नंबर से खिसक कर तीसरे पर आ गए हैं।
15 प्रतिशत लोगों ने नीतीश को पहली पसंद बताया।
पिछले सर्व से उनकी लोकप्रियता में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है।
बिहार में बीजेपी ने वैसे तो सीएम फेस के लिए किसी का नाम आगे नहीं बढ़ाया है, लेकिन सम्राट चौधरी को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
उनकी लोकप्रियता 13 प्रतिशत है।
ताजा सर्वे में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
Article Advertisement
Politics
बिहार में C वोटर के सर्वे में नीतीश को झटका, लालू के लाल के हक में दिखी प्रदेश की जनता
बिहार में C वोटर के सर्वे में नीतीश को झटका, लालू के लाल के हक में दिखी प्रदेश की जनता Bihar Election 2025: बिहार में मौसम में बदलाव के साथ ही सियासी तपीश बढ़ गई है। राज्य की राजनीति पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। इसी बीच सीएम फेस को लेकर एक चौंकाने वाला सर्वे आया है। बिहार की जनता अब किसी युवा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
