बिहार में बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 3 महिलाओं की मौत; ट्रैक पर बिखरे शव Bihar Accident News: बिहार में बड़ा हादसा हुआ है।
तीन सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि महिलाएं ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थीं।
बिहार के लखीसराय स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है।
ट्रेन की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिलाएं श्राद्ध में शामिल होने के लिए पहुंची थीं।
पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं।
इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद महिलाओं के शव ट्रैक पर बिखर गए।
मृतकों की पहचान 42 साल की पिपरिया निवासी संसर देवी, 55 साल की पीरगौरा निवासी चंपा देवी और 60 वर्षीय राधा देवी के तौर पर हुई है।
बताया जा रही है कि तीनों सगी बहनें थीं।
वे अपने बड़े बहनोई साधु मंडल के भाई शंभू मंडल के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीसराय पहुंची थीं।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए हैं।
हादसा लखीसराय के किऊल-झाझा रेलखंड पर हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिलाएं ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रही थीं।
इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं।
मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
आनन-फानन में हादसे की सूचना रेलवे और पुलिस को दी गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रैक को पार करते समय सावधानी बरतें।
जमुई में एक और शख्स की मौत जमुई के किउल-जसीडीह रेलखंड पर हादसा हुआ है, जिसके कारण 55 साल के व्यक्ति की मौत हो गई।
टेलवा बाजार हॉल्ट के पास गुरुवार दोपहर को एक शख्स धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया।
रेलवे पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी।
पुलिस फिर भी शव को उठाने नहीं पहुंची।
एक मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन लाश के ऊपर से गुजर गई।
बाद में पुलिस मौके पर आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
Article Advertisement
Business
बिहार में बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 3 महिलाओं की मौत; ट्रैक पर बिखरे शव
बिहार में बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 3 महिलाओं की मौत; ट्रैक पर बिखरे शव Bihar Accident News: बिहार में बड़ा हादसा हुआ है। तीन सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिलाएं ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थीं। बिहार के लखीसराय स्टेशन पर बड़ा हाद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का बहुप्रतीक्षित इश्यू

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15159 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15159 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
