अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूरे भारत में बैन है मांगुर मछली, फिर बिहार कैसे पहुंची 50 क्विंटल फिश? मची खलबलीबिहार: बिहारशरीफ में आवारा कुत्तों का आतंक होगा कम, नगर निगम ने शुरू किया अभियान; पहले दिन 6 कुत्ते पकड़ेबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार बाढ़: 8 लाख से अधिक परिवारों के खाते में आज ट्रांसफर होंगे 7-7 हजार रुपए, कल पहुंचेगी केंद्रीय टीमBihar Flood: बिहार में 8 लाख बाढ़ पीड़ितों को राहत, आज CM सम्राट सबके अकाउंट में भेजेंग 7-7 हजार रुपयेभारत-नेपाल सीमा पर 52 किलो गांजा बरामदभारत-नेपाल सीमा पर 97.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारBihar Weather: बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया, कटिहार... 5 जिलों भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैस...'पति- बेटा पैसा नहीं दे तो कोई बात नहीं', प्रशांत किशोर के इस ऐलान के बाद गदगद होकर महिलाओं ने क्यों बजाई ताली?भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ नेपाल की जॉइंट पेट्रोलिंग, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चासीमा पर 97.8 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर फरारपूरे भारत में बैन है मांगुर मछली, फिर बिहार कैसे पहुंची 50 क्विंटल फिश? मची खलबलीबिहार: बिहारशरीफ में आवारा कुत्तों का आतंक होगा कम, नगर निगम ने शुरू किया अभियान; पहले दिन 6 कुत्ते पकड़ेबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार बाढ़: 8 लाख से अधिक परिवारों के खाते में आज ट्रांसफर होंगे 7-7 हजार रुपए, कल पहुंचेगी केंद्रीय टीमBihar Flood: बिहार में 8 लाख बाढ़ पीड़ितों को राहत, आज CM सम्राट सबके अकाउंट में भेजेंग 7-7 हजार रुपयेभारत-नेपाल सीमा पर 52 किलो गांजा बरामदभारत-नेपाल सीमा पर 97.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारBihar Weather: बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया, कटिहार... 5 जिलों भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैस...'पति- बेटा पैसा नहीं दे तो कोई बात नहीं', प्रशांत किशोर के इस ऐलान के बाद गदगद होकर महिलाओं ने क्यों बजाई ताली?भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ नेपाल की जॉइंट पेट्रोलिंग, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चासीमा पर 97.8 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर फरार

Article Advertisement

India

Chhath से पहले नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Chhath से पहले नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान बुधवार शाम को नई दिल्ली से दरभंगा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई। बीते तीन दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस में भी आग लग गई थी। पूर्वांचल के सबसे बड़े त्यौहारों मे

Chhath से पहले नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Article Advertisement

Chhath से पहले नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान बुधवार शाम को नई दिल्ली से दरभंगा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई। बीते तीन दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस में भी आग लग गई थी। पूर्वांचल के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक छठ पूजा से पहले बुधवार को एक रेल हादसे की खबर आई है। उत्तर प्रदेश के इटावा में नई दिल्ली से दरभंगा जा रही एक ट्रेन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सवार क्षमता से लगभग दोगुणा से भी ज्यादा यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद चंद लम्हों में ही ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई। उधर, उल्लेखनीय पहलू है कि बीते दिन दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार सुबह बिहार के गोरौल में ट्रेन नंबर 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल की स्लीपर बोगी में भी आग लग गई थी। गुरुवार शाम 5 बजकर 10 मिनट पर इटावा के नजदीक की है घटना   घटना शाम 5 बजकर करीब 10 मिनट पर इटावा जिले से गुजरते नई दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर घटी है। इस बारे में इटावा के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट पूरण मल मीणा ने बताया कि नई दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस के एस-4 स्लीपर कोच में आज शाम को अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में ट्रेन कोइटावा रेलवे स्टेशन से पहले रोका गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सवार यात्री अपनी जान बचाने के लिए कूदकर ट्रैक पर आकर खड़े हो गए। उधर, रेलवे के प्रशासनिक अफसरों और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) लगभग आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया। ब्रेक शू चिपक जाने से हुआ हादसा स्टेशन सुपरिंटेंडेंट पूरण मल मीणा ने बताया कि लगभग 40 मिनट की देरी के बाद 5 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन को आगे इसके गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया। उनके अनुसार दुर्घटना की शिकार ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि पहिये में ब्रेक शू चिपक जाने के कारण अचानक धुआं उठने लग गया। इसके बाद जैसे ही ट्रेन को रोकने की जुगत लगाई गई, देखते ही देखते पूरी बोगी आग की लपटों में घिर गई। तीन दिन पहले अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल हुई थी हादसे का शिकार उधर, इससे तीन दिन पहले रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बिहार के गोरौल में अहमदाबाद से चलकर दरभंगा आने वाली ट्रेन नंबर 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल में भी आग लग गई थी। रेलवे के मुताबिक ट्रेन के कोच नंबर एस-5 में ब्रेक से अचानक आग की लपटें उठने लग गई तो नजर पड़ते ही ड्यूटी पर तैनात एसएम ने वाकी-टाकी पर ट्रेन के चालक और गार्ड को जानकारी दी तो तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन को पूरी सूझ-बूझ के साथ रोका गया। इसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, यात्री नीचे कूदना शुरू हो गए। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि छठ के मौके पर घर लौट रहे और मुजफ्फरपुर तक यात्रा करने वाले देवरिया, साहेबगंज, मीनापुर, पारू तक के यात्रियों को इससे उतरकर ऑटो से आगे जाना पड़ा। करीब 45 मिनट तक ट्रेन गोरौल स्टेशन से थोड़ी दूर उत्तर 23 और 22 नंबर रेलवे गुमटी के बीच रुकी रही, जिसके चलते जाम भी लग गया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read