अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबBhagalpur News: सुपौल : बिहार नंबर के लिए 15 हजार घूस लेते डीटीओ कार्यालय का डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तारहरीश को बिहार भाजपा प्रभारी बनाए जाने पर बधाई₹2.77 लाख नेपाली करेंसी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: जोगबनी में एसएसबी ने नेपाल बॉर्डर पर की कार्रवाई, कस्टम व...जन सुराज ने पटना स्नातक से अनुज सिंह को बनाया पार्टी उम्मीदवार, JDU MLA अनंत सिंह पहले ही कर चुके हैं समर्थनभारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी निगरानी: पुलिस-एसएसबी ने संयुक्त गश्त कर खंगाले संवेदनशील क्षेत्रनहाते समय महिला का वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर 3 साल तक किया रेप, आरोपी गिरफ्तारअररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबBhagalpur News: सुपौल : बिहार नंबर के लिए 15 हजार घूस लेते डीटीओ कार्यालय का डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तारहरीश को बिहार भाजपा प्रभारी बनाए जाने पर बधाई₹2.77 लाख नेपाली करेंसी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: जोगबनी में एसएसबी ने नेपाल बॉर्डर पर की कार्रवाई, कस्टम व...जन सुराज ने पटना स्नातक से अनुज सिंह को बनाया पार्टी उम्मीदवार, JDU MLA अनंत सिंह पहले ही कर चुके हैं समर्थनभारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी निगरानी: पुलिस-एसएसबी ने संयुक्त गश्त कर खंगाले संवेदनशील क्षेत्रनहाते समय महिला का वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर 3 साल तक किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Article Advertisement

Sports

भवानी देवी को राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में नौवां खिताब

तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की पहली तलवारबाज भवानी देवी (तमिलनाडु) ने 31वीं सीनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में महिला सब्रे व्यक्तिगत स्पर्धा का खिताब जीता और इस तरह से नौवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बनीं। तमिलनाडु की भवानी ने शनिवार को फाइनल में केरल की जोसना जोसफ को 15-7 से हरा

भवानी देवी को राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में नौवां खिताब

Article Advertisement

तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की पहली तलवारबाज भवानी देवी (तमिलनाडु) ने 31वीं सीनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में महिला सब्रे व्यक्तिगत स्पर्धा का खिताब जीता और इस तरह से नौवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बनीं। तमिलनाडु की भवानी ने शनिवार को फाइनल में केरल की जोसना जोसफ को 15-7 से हराकर खिताब हासिल किया। उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में के अनीता को 15-4 से और क्वार्टर फाइनल में पंजाब की जगमीत कौर को 15-7 से हराया था। भवानी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में अपने शुरुआती पूल मैच में जम्मू कश्मीर की जसप्रीत कौर को आसानी से 15-2 से हराया, लेकिन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें तेलंगाना के बेबी रेड्डी की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने 15-14 के करीबी अंतर से जीत हासिल की। इस बीच सेना के कुमारसेन पद्म गिशो निधि ने राजस्थान के गत चैंपियन करण सिंह को हराकर पुरुष टीम का सब्रे व्यक्तिगत फाइनल जीता। करण सिंह ने हाल में बुडापेस्ट में विश्व कप तलवारबाजी में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और नॉकआउट चरण में पहुंचे थे। महिलाओं की फॉउल व्यक्तिगत स्पर्धा में केरल की अवंती राधिका प्रकाश ने पिछली बार की कांस्य पदक विजेता मणिपुर की लेशराम खुसबोरानी पर जीत दर्ज करके खिताब बरकरार रखा। पुरुषों के एपी वर्ग में गोवा के चिंगखम जेटली सिंह ने छत्तीसगढ़ के राजेंद्रन शांतिमोल शेरजिन को हराकर पहला स्थान हासिल किया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read