बिहार के भागलपुर गरीब रथ समेत कई ट्रेनों के टाइम चेंज, रेलवे ने इस वजह से लिया फैसला भागलपुर-जमालपुर रेल लाइन पर रतनपुर स्टेशन पर सब-वे-निर्माण के कारण शनिवार को ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
विक्रमशिला एक्सप्रेस 4 घंटे गरीब रथ एक्सप्रेस 5 घंटे और जनसेवा एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।
भागलपुर से जमालपुर जाने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।
जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बिहारः भागलपुर-जमालपुर रेल लाइन पर रतनपुर स्टेशन पर सब-वे निर्माण के कारण शनिवार को ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
विक्रमशिला एक्सप्रेस चार घंटे गरीब रथ एक्सप्रेस पांच घंटे और जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से रवाना होंगी।
भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आइए जानते हैं किन-किन ट्रेनों के समय पर बदलाव किया गया?
सात घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक बता दें कि भागलपुर-जमालपुर रेल लाइन पर सब-वे-निर्माण के कारण आज शनिवार को यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
भागलपुर-जमालपुर रेल लाइन में रतनपुर स्टेशन पर लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 16 के स्थान पर एक सब-वे निर्माण के लिए सात घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया है और इसके कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
गरीब रथ एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से होगी रवाना विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस पांच व भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से भागलपुर से रवाना होगी।
दूसरी ओर, भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
इसके अलावा, कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट व कुछ ट्रेनों का रूट बदल कर चलाया जाएगा।
कैंसिल रहेगी भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर रेलवे के अनुसार बता दें कि भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर और जमालपुर-किऊल मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
राजेंद्रनगर-गोड्डा एक्सप्रेस किऊल पर शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है।
मालदा टाउन-किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस भागलपुर तक ही चलेगी और यहीं से लौटेगी।
साहिबगंज-जमालपुर मेमू पैसेंजर भागलपुर तक ही चलेगी और यहीं से लौट जाएगी।
दिल्ली से भागलपुर आने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आएगी।
जानें किन-किन ट्रेनों के समय पर किया गया बदलाव 1. विक्रमशिला एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से दोपहर 3:55 बजे रवाना होगी।
2. गरीबरथ एक्सप्रेस भागलपुर से पांच घंटे की देरी से शाम 7:55 बजे रवाना होगी।
3. जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर जमालपुर से 130 मिनट की देरी से चलेगी।
4. जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से भागलपुर से रवाना होगी।
5. मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस मालदा से तय समय से ढाई घंटे की देरी से चलकर भागलपुर आएगी।
6. साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी साहिबगंज से पांच घंटे की देरी से चलेगी।
7. दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी दानापुर से पांच घंटे की देरी से रवाना होगी।
8. पटना-दुमका एक्सप्रेस पटना से पांच घंटे की देरी से रवाना होगी।
9. दुमका-पटना एक्सप्रेस दुमका से अपने तय समय से पांच घंटे की देरी से चलेगी।
10. रामपुरहाट-गया पैसेंजर 30 मिनट की देरी से चलेगी।
India
बिहार के भागलपुर गरीब रथ समेत कई ट्रेनों के टाइम चेंज, रेलवे ने इस वजह से लिया फैसला
Published: 18/05/2025, 04:03:27 pm•25 views•Seemanchal Live
बिहार के भागलपुर गरीब रथ समेत कई ट्रेनों के टाइम चेंज, रेलवे ने इस वजह से लिया फैसला भागलपुर-जमालपुर रेल लाइन पर रतनपुर स्टेशन पर सब-वे-निर्माण के कारण शनिवार को ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। विक्रमशिला एक्सप्रेस 4 घंटे गरीब रथ एक्सप्रेस 5 घंटे और जनसेवा एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से रवाना होग

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली: RSS पर हमला बोलते हुए सौरभ भारद्वाज ने उठाए गंभीर सवाल, बोले- 'चढ़ावा चोरों को बचाने वाले हिंदू-विरोधी'

India
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के भव्य रोड शो से शुरू हुआ यूपी का दो दिवसीय दौरा

India
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर TMC संकट गहराया, संदीपन साहा ने किया स्वागत
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


