अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
60 हजार नेपाली करंसी के साथ एक धरायाट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौतबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार में कानून का राज नहंी : प्रशांत किशोरJamui News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूट कैंप का आयोजनधनकुबेर ADM रविंद्र और पत्नी स्वाती के बैंक खाते सील होंगे; निगरानी रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाAra News: जगजीवन कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंपकौन हैं BJP विधायक विनय बिहारी, जो गमछा बिछाकर बैठ गए धरने पर? बोले- सम्राट चौधरी आएंगे तभी उठूंगाBihar Flood : गंडक के दबाव से फिर टूटा रिंग बांध, पूर्वी चंपारण के कई टोलों में फैला पानीGoogle देगा बिहार के शिक्षकों को AI ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लास से डिजिटल लाइब्रेरी तक होगा कामसुपौल : कोसी नदी में बहकर आ रहे 400 किलो गांजा बरामद60 हजार नेपाली करंसी के साथ एक धरायाट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौतबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार में कानून का राज नहंी : प्रशांत किशोरJamui News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूट कैंप का आयोजनधनकुबेर ADM रविंद्र और पत्नी स्वाती के बैंक खाते सील होंगे; निगरानी रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाAra News: जगजीवन कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंपकौन हैं BJP विधायक विनय बिहारी, जो गमछा बिछाकर बैठ गए धरने पर? बोले- सम्राट चौधरी आएंगे तभी उठूंगाBihar Flood : गंडक के दबाव से फिर टूटा रिंग बांध, पूर्वी चंपारण के कई टोलों में फैला पानीGoogle देगा बिहार के शिक्षकों को AI ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लास से डिजिटल लाइब्रेरी तक होगा कामसुपौल : कोसी नदी में बहकर आ रहे 400 किलो गांजा बरामद

Article Advertisement

Bihar

योजना के लाभ से वंचित हैं महादलित

योजना के लाभ से वंचित हैं महादलित लखीचंद साहू हाई स्कूल परिसर में रविवार को जवान किसान मोर्चा के तत्वावधान में दलित-महादलितों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड संयोजक अरुण पासवान ने की। दलित महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार कोशी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दलित और महादलितों क

योजना के लाभ से वंचित हैं महादलित

Article Advertisement

योजना के लाभ से वंचित हैं महादलित लखीचंद साहू हाई स्कूल परिसर में रविवार को जवान किसान मोर्चा के तत्वावधान में दलित-महादलितों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड संयोजक अरुण पासवान ने की। दलित महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार कोशी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दलित और महादलितों के लिए जो योजना बनाई गई है वह सरजमीं पर कहीं नहीं दिख रहा है। कहा कि दलित-महादलितों को भूमि नहीं रहने के कारण इनका समुचित विकास नहीं हो रहा है। महादलितों के भूमिहीन रहने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय योजना से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा प्रखंड के एक भी मुसहरी टोला में शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है। लेकिन पंचायत को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। आज भी हमारी मां-बहन घर से बाहर जाकर शौच के लिए जाती है। गांव में स्कूल रहते हुए दलित महादलितों का बच्चा अशिक्षित है। लेकिन इसके लिए सरकार कोई पहल नहीं कर रही है।कहा कि विधानसभा चुनाव होने वाला है। अभी से ही सरकार दलित-महादलितों को जमीन के बदले 60 हजार रुपया देकर ठगने का काम कर रही है। 60 हजार रुपये में महादलित कहां से जमीन खरीद पाएंगे। उन्हें पैसे की नहीं जमीन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार भूमिहीन परिवारों को अपने स्तर से भूमि मुहैया कराए। प्रधानमंत्री आवास योजना, लेबर कार्ड, मनरेगा कार्य, बिजली बिल में सुधार, जल नल योजना के तहत घर-घर पानी की सुविधा उपलब्ध कराएं अन्यथा दलित महादलित के हक के लिए जिला मुख्यालय में आंदोलन करेगी। मौके पर लालू देवी, रेणु देवी, मीरा देवी, संजना देवी, जानकी देवी, रीना देवी, पंकज सिंह, चंद्रशेखर सादा, बासु सादा, डोमी पासवान, महेंद्र पासवान, रामविलास पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। Source -HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read