बेगूसराय आरटीपीएस काउंटर नजराना पेश कर्मी नियम-कायदे का हवाला आरटीपीएस काउंटर खोलते समय किये गये सरकारी वादे व इसके कर्मियों के इरादे के बीच काफी अंतर मालूम पड़ता दिख रहा है।
लोक सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सेवाओं के सुलभ आवेदन एवं निष्पादन के उद्देश्य से सरकार नें प्रखंड मुख्यालयों एवं सुदूर देहाती क्षेत्र के पंचायत सरकार भवनों पर आरटीपीएस काउंटर खोला गया था।
मगर अब यही आरटीपीएस आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
बताते चलें कि इन आरटीपीएस सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक आवेदकों की भीड़ देख वहां से गुजरने वाले लोगों को ऐसा मालूम पड़ता है कि प्रखंड कार्यालय आने वाले जरूरतमंदों का कार्य निष्पादन दुर्त गति से हो रहा है, तभी तो इतने सारे लोगों की जुटती है।
मगर जब इन जरूरतमंदों से पूछा गया तो हकीकत कुछ और ही सामने आया।
काउंटर पर लाइन में खड़े रानी तीन पंचायत निवासी अभिषेक कुमार शिवम् कुमार, अविनाश कुमार, केशव कुमार व नवादा गांव निवासी दीपक कुमार आदि नें बताया कि यहां विभिन्न जाति, आवासीय व आम प्रमाण पत्र के लिए किए गए आवेदनों को बिचौलियों के माध्यम से जमा कराने पर एक से दो दिनों में कार्य का निष्पादन हो रहा है।
जबकि सीधे आवेदकों द्वारा किए गए आवेदन पर आरटीपीएस कर्मी नियमों का हवाला देकर बीस दिन बाद आने को कहा जाता है।
समय सीमा पार करने पर लिंक फेल , बेव प्राॅब्लेम, तकनीकी खराबी आदि मजबूत बहाना बनाकर आवेदकों को टहलाया जाता है।
आवेदकों नें बताया कि लगान रशीद, एलपीसी, एवं दाखिल खारीज के कार्यो का निष्पादन विगत कई माह से ठप है ।
आवेदकों द्वारा पुछे जाने पर आरटीपीएस कर्मी का जवाब होता है कि अंचल द्वारा कागजातों की जांच कराइ जा रही है।
रिपोर्टर आने के बाद हीं सेवा प्रदान किया जाएगा।
आवेदकों ने बताया कि बिचौलियों व कर्मियों को नजराना दिए जाने के बाद सारे बाधित कार्यों का निष्पादन आसानी से हो जाता है।
चढ़ावा नहीं देने वाले आवेदकों के लिए नियम-कानून का हवाला और देने वालों के लिए सारे नियम आखिर ताक पर रख कर भी कार्य का निष्पादन किया जाना सरकार के कार्य शैली को बदनाम करने जैसा प्रतीत होता है।
आरटीपीएस कर्मियों के इस रवैए से आवेदकों में काफी रोष व्याप्त है।
Article Advertisement
Politics
बेगूसराय आरटीपीएस काउंटर नजराना पेश कर्मी नियम-कायदे का हवाला
बेगूसराय आरटीपीएस काउंटर नजराना पेश कर्मी नियम-कायदे का हवाला आरटीपीएस काउंटर खोलते समय किये गये सरकारी वादे व इसके कर्मियों के इरादे के बीच काफी अंतर मालूम पड़ता दिख रहा है। लोक सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सेवाओं के सुलभ आवेदन एवं निष्पादन के उद्देश्य से सरकार नें प्रखंड मुख्यालयों एवं सुदूर देहाती

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5238 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5238 views
