अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Siddharthnagar News: बढ़नी बॉर्डर पर 11 लाख रुपये के साथ चार नेपाली पकड़े गए101 किलो गांजा के साथ नेपाली नागरिक धरायाNH पर रहेगी बिहार पुलिस की नजर! CM सम्राट चौधरी ने दिखाया गश्ती वाहनों को ग्रीन फ्लैग, पितृपक्ष मेले को लेकर निर्देशइधर VRS मिला, उधर CIC बन गए; बिहार डीजीपी विनय कुमार की छुट्टी स्पेशल निकलीइधर VRS मिला, उधर CIC बन गए; बिहार डीजीपी विनय कुमार की छुट्टी स्पेशल निकली, Bihar Hindi Newsभारत-नेपाल बॉर्डर पर बाढ़ का पानी भरने से रास्ता बंद, आवाजाही के लिए नाव का सहारा ले रहे लोगमधुबनी में भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 1020 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपूर्व DGP विनय कुमार अब बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त, IIT खड़गपुर पढ़कर से बने थे IPSसम्राट चौधरी ने सुरक्षा बलों से भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाने को कहात्योहार स्पेशल: यात्रियों को बड़ी राहत, चलेगी स्पेशल ट्रेनक्या है बिहार में घुसपैठ को रोकने की प्लानिंग? CM सम्राट चौधरी ने बताया केंद्र- राज्य का ब्लू प्रिंट हो रहा तैयारSiddharthnagar News: बढ़नी बॉर्डर पर 11 लाख रुपये के साथ चार नेपाली पकड़े गए101 किलो गांजा के साथ नेपाली नागरिक धरायाNH पर रहेगी बिहार पुलिस की नजर! CM सम्राट चौधरी ने दिखाया गश्ती वाहनों को ग्रीन फ्लैग, पितृपक्ष मेले को लेकर निर्देशइधर VRS मिला, उधर CIC बन गए; बिहार डीजीपी विनय कुमार की छुट्टी स्पेशल निकलीइधर VRS मिला, उधर CIC बन गए; बिहार डीजीपी विनय कुमार की छुट्टी स्पेशल निकली, Bihar Hindi Newsभारत-नेपाल बॉर्डर पर बाढ़ का पानी भरने से रास्ता बंद, आवाजाही के लिए नाव का सहारा ले रहे लोगमधुबनी में भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 1020 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपूर्व DGP विनय कुमार अब बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त, IIT खड़गपुर पढ़कर से बने थे IPSसम्राट चौधरी ने सुरक्षा बलों से भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाने को कहात्योहार स्पेशल: यात्रियों को बड़ी राहत, चलेगी स्पेशल ट्रेनक्या है बिहार में घुसपैठ को रोकने की प्लानिंग? CM सम्राट चौधरी ने बताया केंद्र- राज्य का ब्लू प्रिंट हो रहा तैयार

Article Advertisement

Crime

बछवाड़ा/ बेगूसराय:- बासगीत पर्चा की जमीन पर कब्जा करने में हुई गोलीबारी, राहगीर महिला की मौत

स्थानीय दियारा क्षेत्र में जमीन विवाद व व गोलीबारी कोई नयी कहानी नहीं रह गयी। शनिवार को एक बार फिर भुमी विवाद के कारण हीं एक बार फिर दियारा क्षेत्र में गोलियों की गर्जन से गुंजायमान हो उठा। बेबस लोगों पास जान बचाकर इधर उधर भागने के अलावा और चारा नहीं था। यह वाकया उस समय हुआ जब शनिवार की दोपहर हथियार

बछवाड़ा/ बेगूसराय:- बासगीत पर्चा की जमीन पर कब्जा करने में हुई गोलीबारी, राहगीर महिला की मौत

Article Advertisement

स्थानीय दियारा क्षेत्र में जमीन विवाद व व गोलीबारी कोई नयी कहानी नहीं रह गयी। शनिवार को एक बार फिर भुमी विवाद के कारण हीं एक बार फिर दियारा क्षेत्र में गोलियों की गर्जन से गुंजायमान हो उठा। बेबस लोगों पास जान बचाकर इधर उधर भागने के अलावा और चारा नहीं था। यह वाकया उस समय हुआ जब शनिवार की दोपहर हथियार से लैस दर्जनों की संख्या में दुर्दांत अपराधी अचानक धावा बोल दिया। उक्त सभी अपराधी रामाधीन राय के वास भुमी पर कब्जा जमाने पहुंचे थे। विपक्षी विजय राय नें बताया कि हमारे नीजी जमीन के कुछ हिस्से को भी कब्जा कर लिया गया है। दबंग अपराधियों नें अपने मंसूबों के अनुसार बात नहीं बनता देख दबाव व दहशत फैलाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बस फिर क्या था अचानक भगदड़ मच गई। इसी क्रम में रास्ते से गुजर रहे राहगीर गणेशी राय की पत्नी मुन्नी देवी को अपराधियों की गोली जा लगी। तत्पश्चात घायल होकर उक्त महिला घटना स्थल पर हीं गिरकर कुछ मिनटों तक कर्राहती व छटपटाती रही, और फिर बिल्कुल शांत हो गई। गोलियों की शिकार हुई महिला की मौत होते देख सभी अपराधी छण भर में वहां से चंपत हो गया। अपराधियों के जाने के बाद आसपास के ग्रामीण व परिजन उक्त महिला की नब्ज टटोलने लगे, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उक्त घटना की सूचना पाकर समूचे गांव के लोग घटना स्थल पर इकट्ठा होकर सड़क जाम कर दिया। लोग पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। उपरोक्त सभी वारदात के मद्देनजर बछवाड़ा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। मगर आक्रोशित ग्रामीणों नें बछवाड़ा पुलिस की एक न सुनी। गुस्साए ग्रामीण उचित मुआवजा के साथ एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे। तत्पश्चात बछवाड़ा पुलिस नें वस्तु स्थिति की जानकारी तेघरा डीएसपी ओमप्रकाश को दी। तेघरा डीएसपी दलबल एवं लाव-लश्कर के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझने में पसीने छूट रहे थे। काफी मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीणों नें पुलिस को शव कब्जे में लेने दिया। डीएसपी ओमप्रकाश नें बताया कि भुमी विवाद को लेकर उक्त वारदात हुई है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही सभी अपराधकर्मी सलाखों के पीछे होंगे। वहीं रामाधीन राय के परिजनों नें बताया कि उक्त जमीन मुझे अंचलाधिकारी बछवाड़ा के द्वारा बासगीत पर्चा के रूप में प्राप्त हुआ है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read