तोक्यो हवाई अड्डे पर लंबे इंतजार के लिये तैयार रहें, बत्रा ने ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से कहा नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों को ताजा चिंताओं से अवगत कराते हुए कहा कि उन्हें तोक्यो पहुंचने पर लंबे समय खाना और पानी के बिना आप्रवास में इंतजार करना पड़ सकता है ।
बत्रा को भारतीय दल प्रमुख बी पी बैश्य ने शुक्रवार को दूसरे देशों के खिलाड़ियों को तोक्यो पहुंचने पर हो रही परेशानियों से अवगत कराया ।
उन्होंने भारतीय दल की रवानगी से पहले खेलों के आयोजकों के सामने यह मसला उठाया ।
बत्रा ने एक बयान में कहा ,‘‘ दल प्रमुख ने नौ जुलाई को मुझे इसकी जानकारी दी ।
चेक गणराज्य समेत विभिन्न देशों ने बैठक में इसी मसले को उठाया ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आप्रवास की प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्हें चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा ।
परिवहन की व्यवस्था होने तक तीन घंटे इंतजार करना पड़ा ।
खाने और पीने की भी सुविधा नहीं थी ।’’ बयान में कहा गया ,‘‘ जर्मनी ने यह भी कहा कि वालिंटियर भी उपलब्ध नहीं है ।’’ भारतीयों का पहला दल 17 जुलाई को तोक्यो रवाना होगा ।
भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है ।
बत्रा ने कहा ,‘‘ मैं आपसे यह सब साझा कर रहा हूं ताकि आप मानसिक रूप से तैयार रहें ।
ये खेल अति असाधारण हालात में कराये जा रहे हैं और हमें हर हालात का मुस्कुराकर सामना करना है ।
जापान के साथ सहयोग करना है ।’’ आयोजकों ने कहा ,‘‘ आयोजन समिति इन मसलों पर गौर करेगी और सरकार के साथ मिलकर सुनिश्चित करेगी कि ऐसा दोबारा नहीं हो।’’ बैश्य ने कहा कि खिलाड़ियों को आप्रवास, जांच और अन्य मंजूरियों के लिये हवाई अड्डे पर घंटों इंतजार करना पड़ सकता है ।
उन्होंने पीटीआई से कहा ,‘‘ तोक्यो में जिन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, हमने उनसे अवगत करा दिया है ।
आयोजकों ने उन्हें दूर करने का वादा किया है ।
लेकिन यह तो तय है कि खिलाड़ियों को तोक्यो पहुंचने पर पांच से छह घंटे इंतजार करना होगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आगमन पर सबसे पहले कोरोना जांच होगी ।
इसके बाद आप्रवास और अन्य मंजूरियां लेनी होंगी ।
कोरोना जांच का नतीजा आने के बाद ही भारतीय दल बस में बैठ सकेगा ।’ भारतीय सेलिंग टीम सबसे पहले 17 जुलाई को रवाना होगा ।
भारोत्तोलक मीराबाई चानू 15 या 16 जुलाई को अमेरिका से बस से पहुंचेगी ।
अमेरिका से आने के कारण उन्हें कोई परेशानी नहीं आयेगी ।
Article Advertisement
Sports
तोक्यो हवाई अड्डे पर लंबे इंतजार के लिये तैयार रहें, बत्रा ने ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से कहा
तोक्यो हवाई अड्डे पर लंबे इंतजार के लिये तैयार रहें, बत्रा ने ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से कहा नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों को ताजा चिंताओं से अवगत कराते हुए कहा कि उन्हें तोक्यो पहुंचने पर लंबे समय खाना और पानी के बिना आप्रवास म

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Entertainment
OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीज
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
