गड़ीघाट में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत थाना क्षेत्र के चित्तौड़िया गड़ीघाट कारी कोसी नदी में नहाने के दौरान एक छात्र के डूबने से मौत हो गयी।
मृतक छात्र अमरनाथ दूबे (17) लालूनगर तीनगछिया भोरावाड़ी निवासी शिवनंदन दूबे के पुत्र के रूप में मेें पहचान हुई है।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि अमरनाथ अपने तीन दोस्तों के साथ गड़ीघाट नदी में नहाने के लिये गया था।
नहाने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया।
हालांकि दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया और डूबते हुए देख हल्ला करना शुरू किया लेकिन जब तक उन्हें बचाने का प्रयास किया तब तक वह नदी में डूब गया।
घटना की सूचना छात्र के परिजनों को भी दी गई।
साथ ही मनसाही पुलिस एवं अंचल कर्मी भी घटना की सूचना के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर डूबे छात्र की खोजबीन शुरू कर दी।
देर शाम गोताखोरों एवं नाविकों की मदद से जाल द्वारा मृतक को बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इससे पूर्व घटना की सूचना के बाद सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, उपमेयर मंजूर खान, पंचायत के मुखिया दीपनारायण पासवान, भरत पोद्दार, काशीनाथ मंडल, संतोष सिंह सरपंच जितेन्द्र पासवान समेत बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे लाश को खोजबीन में जुटे नजर आए।
सचेतक श्री प्रसाद ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी को घटना की सूचना दिया।
उन्होंने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आवश्यक मुआवजा देने की मांग की है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Seemanchal
गड़ीघाट में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत
गड़ीघाट में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत थाना क्षेत्र के चित्तौड़िया गड़ीघाट कारी कोसी नदी में नहाने के दौरान एक छात्र के डूबने से मौत हो गयी। मृतक छात्र अमरनाथ दूबे (17) लालूनगर तीनगछिया भोरावाड़ी निवासी शिवनंदन दूबे के पुत्र के रूप में मेें पहचान हुई है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि अमरनाथ अप

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
