अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
नेपाल में बारिश से नदियां उफान पर, बिहार और यूपी में बाढ़ का खतरापीलीभीत का यह गुप्त कोना देता है 'केरल' जैसा अहसास, यहां से दिखता है नेपाल का खूबसूरत झूला पुल और हिमालयभारत-नेपाल सीमा पर 14 मवेशी बरामद: तस्करी की कोशिश नाकाम, SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...भारत-नेपाल सीमा पर 4 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बाइक की जब्त, मौके से कोई गिरफ्...CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेशजनसुराज को दिल्ली में लॉन्च करने का क्या है प्लान? प्रशांत किशोर बोले- छह महीने चर्चा के बाद..नेपाल में बारिश से नदियां उफान पर, बिहार और यूपी में बाढ़ का खतरापीलीभीत का यह गुप्त कोना देता है 'केरल' जैसा अहसास, यहां से दिखता है नेपाल का खूबसूरत झूला पुल और हिमालयभारत-नेपाल सीमा पर 14 मवेशी बरामद: तस्करी की कोशिश नाकाम, SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...भारत-नेपाल सीमा पर 4 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बाइक की जब्त, मौके से कोई गिरफ्...CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेशजनसुराज को दिल्ली में लॉन्च करने का क्या है प्लान? प्रशांत किशोर बोले- छह महीने चर्चा के बाद..

Article Advertisement

Seemanchal

बारसोई: दो मुख्य सड़कों पर लगा भीषण जाम

प्रशासन की इच्छाशक्ति और नगर पंचायत के अनदेखी के कारण इन दिनों बारसोई के दो मुख्य पथों पर जाम के झाम से लोगों को अक्सर गुजरने की विवशता बन गयी है। यह कोई एक दिन की बात नहीं है बल्कि सोमवार हो या रविवार चौक चौराहों के दोनों किनारे अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या से लोग आये दिन परेशान रहते हैं। सोमवार

बारसोई: दो मुख्य सड़कों पर लगा भीषण जाम

Article Advertisement

प्रशासन की इच्छाशक्ति और नगर पंचायत के अनदेखी के कारण इन दिनों बारसोई के दो मुख्य पथों पर जाम के झाम से लोगों को अक्सर गुजरने की विवशता बन गयी है। यह कोई एक दिन की बात नहीं है बल्कि सोमवार हो या रविवार चौक चौराहों के दोनों किनारे अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या से लोग आये दिन परेशान रहते हैं। सोमवार को भी बारसोई नगर पंचायत स्थित प्रदर्शन चौक और ब्लॉक चौक पर जाम में लोगों को घंटो फंस रहना मजबूरी बनी रही। जबकि जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन से लेकर नगर पंचायत से बार बार शिकायत करने के बाद भी लोगों को इस समस्या से निजाद नहीं मिल रही है। जाम को लेकर लोगों का गुस्सा चरम पर है। आयुष कुमार, अभिजीत यादव, दीपांकर पाल, मिंटू कुमार राय, राजकुमार राय, सौरभ कुमार यादव, महादेव कुमार राय, राजू यादव, रोहन कुमार महतो ने बताया कि नगर पंचायत बारसेाई को दर्जा मिले तीन वर्ष हो गये। बावजूद अब तक इस समस्या से निजाद नहीं मिल पाया है। सोमवार को लगभग बारह बजे से एक बजे तक ब्लॉक चौक पर जाम लगने से अस्पताल, आबादपुर, बलरामपुर, अनुमंडल कार्यालय सहित अन्य जगहों पर जाने में भारी परेशानी हुई। जबकि जाप के प्रखंड अध्यक्ष मो असलम ने बताया कि मुख्य पार्षद से लेकर प्रशासन से तक बार बार शिकायत के बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिये जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार को प्रदर्शन चौक पर लगी जाम में आबादपुर थानाध्यक्ष भी अपने वाहन के साथ जाम में फंसे रहे। ग्रामीण रिंकू सिंह, श्याम सोनी, प्रणय साह, फिरोज आलम ने बताया कि जाम से कब मुक्ति मिलेगी यह कहना कठिन है। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए न तो स्थानीय प्रशासन और न ही पुलिस प्रशासन ही कोई ध्यान दे रहा है। जिसके कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रदर्शन चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनात करने की मांग की है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read