बिहार में रात के अंधेरे में एनकाउंटर, पुलिस ने नक्सली रमेश टुड्डू को मार गिराया - BANKA ENCOUNTER बिहार में देर रात एनकाउंटर की घटना सामने आयी है. बांका में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में नक्सली रमेश टुड्डू मारा गया. बांका: बिहार के बांका में एनकाउंटर की घटना सामने आयी है. सोमवार की देर रात कटोरिया थाना क्षेत्र में बांका पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात नक्सली ढेर हो गया. पुलिस नक्सली की मुठभेड़ में मारा गया नक्सली की पहचान रमेंश टुड्डू उर्फ टैटू उर्फ टैटूआ के रूप में हुई है. नक्सली मूवमेंट की थी सूचना: पुलिस के मुताबिक टैटुआ पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. वह लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था और बिहार-झारखंड की सीमा पर सक्रिय था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कटोरिया क्षेत्र में नक्सलियों का मूवमेंट देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी. सुरक्षा बलों पर फायरिंग: पुलिस जैसे ही उस स्थान पर पहुंची तो इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया. दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नक्सली रमेंश टुड्डू को गोली लग गयी. अस्पताल पहुंचने से पहले मौत: गोली लगने के बाद पुलिस उसे अपने कब्जे में ले लिया और उसे तुरंत रेफरल अस्पताल कटोरिया में भर्ती कराया. नक्सली गोली लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. रेफरल अस्पताल में पहुंते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी. दर्जनों संगीन मामले दर्ज: रमेंश टुड्डू पर जमुई (बिहार) और जसीडीह (देवघर, झारखंड) थानों में हत्या, लूट, धमकी, विस्फोट जैसे दर्जनों संगीन मामले दर्ज थे. वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और उसकी तलाश में कई अभियान चलाए गए थे. संगठन को बड़ा झटका: सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है. फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों का सघन सर्च ऑपरेशन जारी है. संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. इस मुठभेड़ को सुरक्षा बलों की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है जिससे क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगने की संभावना है.
Article Advertisement
Crime
बिहार में रात के अंधेरे में एनकाउंटर, पुलिस ने नक्सली रमेश टुड्डू को मार गिराया - BANKA ENCOUNTER
बिहार में रात के अंधेरे में एनकाउंटर, पुलिस ने नक्सली रमेश टुड्डू को मार गिराया - BANKA ENCOUNTER बिहार में देर रात एनकाउंटर की घटना सामने आयी है. बांका में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में नक्सली रमेश टुड्डू मारा गया. बांका: बिहार के बांका में एनकाउंटर की घटना सामने आयी है. सोमवार की देर रात कटोर
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
