अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Tomorrow Weather: बिहार में कल बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ 40 KM की तेज हवा, जाने...‘बिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा’, अमित शाह के ऐलान पर नीतीश कुमार की पार्टी की ‘ना’भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ी नेपाली शराब: विशेष नाका लगाकर 97.8 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरारSSB ने 141 लीटर शराब के साथ 2 तस्कर पकड़े: दो बाइक, मोबाइल फोन भी जब्त किएबिहार का 400 साल पुराना वो मंदिर, जहां सूर्यास्त के बाद पुजारी भी नहीं ठहरते, आ रही है कहानी पर बेस्ड मूवीगणेश चतुर्थी के दिन बिहार में मनाया जाता है दिन चौरचन, जानें अपने शहर में चांद निकलने का समयभिट्ठामोड़ पर जगह-जगह लगा कचरे का ढेर: देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों पर पड़ रहा बुरा असर, संक्रमण और बीमार...अमित शाह के UCC वाले बयान पर बिहार में सियासी घमासान, जदयू विधायक बोले- बिहार में किसी कीमत पर लागू नहीं हो...भारत-नेपाल सीमा पर 47 पैकेट हुक्का मसाला बरामद: निचलौल में पिलर संख्या 498 के पास SSB-पुलिस की संयुक्त कार्...जदयू पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? नाम जेडीयू का पर नैरेटिव नीतीश का, यह ताकत या सबसे बड़ी कमजोरीबिहार में BJP की सरकार, फिर भी UCC पर JDU की दो टूक; श्याम रजक ने समझाया गठबंधन का गणितBihar Tomorrow Weather: बिहार में कल बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ 40 KM की तेज हवा, जाने...‘बिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा’, अमित शाह के ऐलान पर नीतीश कुमार की पार्टी की ‘ना’भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ी नेपाली शराब: विशेष नाका लगाकर 97.8 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरारSSB ने 141 लीटर शराब के साथ 2 तस्कर पकड़े: दो बाइक, मोबाइल फोन भी जब्त किएबिहार का 400 साल पुराना वो मंदिर, जहां सूर्यास्त के बाद पुजारी भी नहीं ठहरते, आ रही है कहानी पर बेस्ड मूवीगणेश चतुर्थी के दिन बिहार में मनाया जाता है दिन चौरचन, जानें अपने शहर में चांद निकलने का समयभिट्ठामोड़ पर जगह-जगह लगा कचरे का ढेर: देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों पर पड़ रहा बुरा असर, संक्रमण और बीमार...अमित शाह के UCC वाले बयान पर बिहार में सियासी घमासान, जदयू विधायक बोले- बिहार में किसी कीमत पर लागू नहीं हो...भारत-नेपाल सीमा पर 47 पैकेट हुक्का मसाला बरामद: निचलौल में पिलर संख्या 498 के पास SSB-पुलिस की संयुक्त कार्...जदयू पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? नाम जेडीयू का पर नैरेटिव नीतीश का, यह ताकत या सबसे बड़ी कमजोरीबिहार में BJP की सरकार, फिर भी UCC पर JDU की दो टूक; श्याम रजक ने समझाया गठबंधन का गणित

Article Advertisement

India

बहरूपिया दुल्हा! रस्म ने खोला बारातियों का राज़... उड़ गए लड़की वालों के होश

बहरूपिया दुल्हा! रस्म ने खोला बारातियों का राज़... उड़ गए लड़की वालों के होश   शादी से ठीक पहले दुल्हा बदल गया. जिस लड़के से लड़की वालों ने रिश्ता तय किया था, असल में ये वो लड़का था ही नहीं...   चपल्लों से दुल्हे की जमकर सुताई! खबर बिहार के नालंदा जिले की है, जहां एक गांव आई बारात को लोगों

बहरूपिया दुल्हा! रस्म ने खोला बारातियों का राज़... उड़ गए लड़की वालों के होश

Article Advertisement

बहरूपिया दुल्हा! रस्म ने खोला बारातियों का राज़... उड़ गए लड़की वालों के होश   शादी से ठीक पहले दुल्हा बदल गया. जिस लड़के से लड़की वालों ने रिश्ता तय किया था, असल में ये वो लड़का था ही नहीं...   चपल्लों से दुल्हे की जमकर सुताई! खबर बिहार के नालंदा जिले की है, जहां एक गांव आई बारात को लोगों ने जमकर पीटा. न सिर्फ इतना, बल्कि इसके बाद दुल्हे और बारातियों को थाने भी ले जाया गया. इस पूरी घटना की वजह हैरान करने वाली थी. दरअसल शादी से ठीक पहले एक रस्म के दौरान दुल्हे का चेहरा ही तबदील हो गया, जब इसकी भनक दुल्हन को लगी, तो गांव में बवाल मच गया. लड़की वालों ने जिस लड़के से रिश्ता तय किया था, असल में ये वो लड़का था ही नहीं... असल में हुआ कुछ यूं कि नालंदा के ही दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरांवा गांव अंतर्गत महादलित टोला निवासी एक लड़की की शादी, नवादा जिले के डुमरांवा गांव निवासी एक लड़के से तय की गई थी. दिन बुधवार का था, लड़की वालों ने शादी की सारी तैयारियां कर ली थी, अब बस बारात की आमद थी. तभी दुल्हे के साथ बारात पहुंची, मगर दुल्हे का चेहरा किसी को नजर नहीं आ रहा था. इसी बीच शादी से पहले गाल सेंकी की रस्म शुरू हुई. उसी वक्त जब दुल्हन की नजरें दुल्हे के चेहरे पर पड़ी, तो वो हैरान रह गई. ये उसका दुल्हा था ही नहीं... उसने जैसे ही ये बात परिवार वालों को बताई, तो बवाल मच गया. गुस्साए घर वालों ने फौरन दूल्हे और बारातियों को घेर लिया, जिसके बाद जमकर लात-घूंसे चले. जब लड़की वालों ने मालूम किया, तो बात आई कि दरअसल ये बहरूपिया दुल्हा, असल में उस लड़के का चचेरा भाई है. जोरदार हंगामे के बीच लड़की वालों ने घर आई बारात को लौटा दिया, साथ ही जमकर पिटाई भी की. मामला बढ़ता देख, अन्य गांव वाले बीच में कूदे और दूल्हे और बारातियों बचाया, जिसके बाद पूरे मामले की इत्तला पुलिस को की गई. मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे समेत सभी बारातियों को थाने ले आई. असल में ये हुआ था... जब पूरे वाकये की तफ्तीश की गई, तो मालूम चला कि असल में बहरूपिया दुल्हा असली दुल्हे का चचेरा भाई है, जिसे जबरन शादी के लिए भेजा गया था. क्योंकि जिस युवक से लड़की का रिश्ता तय हुआ था, उसने शादी वाले दिन ही भाग कर लव मैरिज कर ली. वो किसी और लड़की से प्यार करता था, और उसे ये शादी हरगिज कबूल नहीं थी. ऐसे में परिवार वालों के सामने बहुंत बड़ी समस्या आ खड़ी हुई, उन्हें लगा कि अगर तय लड़के के बजाए, उसके चचेरे भाई को दुल्हा बनाकर भेज दिया जाए, तो शायद इस मामले को संभाला जा सकता है. ऐसे में उन्होंने दूसरे लड़के को शादी के लिए राजी कर लिया, लेकिन ऐन वक्त पर उनका पासा पलट गया और सारा भेद खुल गया. वहीं अब इस मामले में लड़की वाले एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. उनके मुताबिक आठ महीने पूर्व तय हुए इस रिश्ते में सगाई पर एक लाख रुपये तक खर्च किए गए थे, लिहाज़ा अब जब उन्हें ये शादी करनी ही नहीं है, तो उन्हें ये पैसा लौटाया जाए.    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read