AUS vs PAK: एडम जम्पा के आगे चारों खाने चित बाबर आजम, घूमती गेंद ने उड़ाए पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज के होश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में बाबर आजम बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।
बाबर एक बार अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे।
Babar Azam AUS vs PAK: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है।
20 ओवर के खेल में ही मेहमान टीम के चार धाकड़ बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।
आउट ऑफ फॉर्म चल रहे बाबर आजम एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे।
बाबर एडम जम्पा की घूमती गेंद के आगे चारों खाने चित हो गए।
अब्दुला शफीक और सैम आयूब भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सस्ते में पवेलियन लौटे।
जम्पा ने उड़ाए बाबर के होश टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
सैम आयूब को महज एक रन के स्कोर पर मिचेल स्टार्क ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई।
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद बाबर को तीसरे ही ओवर में क्रीज पर उतरना पड़ा।
बाबर ने अपनी पारी का आगाज शानदार अंदाज में किया और अच्छी लय में दिखाई दिए।
बाबर के बल्ले से गेंद अच्छी तरह से मिडिल भी हो रही थी।
43 गेंदों का सामना करते हुए बाबर 37 रन बना चुके थे और क्रीज पर सेट नजर आ रहे थे।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के बल्ले पर लगाम लगाने के लिए पैट कमिंस ने गेंद एडम जम्पा के हाथों में थमाई।
जम्पा कैप्टन के भरोसे पर एकदम खरे उतरे।
18वें ओवर में जम्पा की घूमती गेंद के खिलाफ बाबर पूरी तरह से गच्चा खा गए।
जम्पा की गेंद उम्मीद के मुताबिक थोड़ा ज्यादा नीचे रही, जिसके चलते बाबर बॉल की लाइन को समझने में नाकाम रहे।
बाबर का फ्लॉप शो जारी बाबर आजम का फ्लॉप शो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भी जारी रहा।
बाबर के लिए साल 2024 बल्ले से किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है।
बाबर इस साल एक भी शतक नहीं जड़ सके हैं।
वहीं, टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज ने एक फिफ्टी तक नहीं जमाई है।
साल 2023 में भी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में बाबर के बल्ले से कोई शतक या अर्धशतक नहीं निकल सका था।
बाबर लगभग एक साल बाद वनडे मैच खेलने मैदान पर उतरे थे, लेकिन वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।
Article Advertisement
Sports
AUS vs PAK: एडम जम्पा के आगे चारों खाने चित बाबर आजम, घूमती गेंद ने उड़ाए पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज के होश
AUS vs PAK: एडम जम्पा के आगे चारों खाने चित बाबर आजम, घूमती गेंद ने उड़ाए पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज के होश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में बाबर आजम बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। बाबर एक बार अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे। Babar Azam AUS vs PAK: मे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
