अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारPithoragarh News: नेपाल सीमा को जोड़ने वाली पंचेश्वर-नेत्रसलान सड़क खुलीप्रशांत किशोर भाजपा को एक और गढ़ में चुनौती देंगे, दिव्या ज्योति ने थामा जन सुराज का स्कूल बैगShravasti News: सीमा पर चला सघन चेकिंग अभियानभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF की बैठक: बॉर्डर पर तस्करी-घुसपैठ रोकने पर बनी रणनीति, सुरक्षा मजबूत करने पर जोरबाढ़, वज्रपात और भूकंप से सुरक्षित होगा बिहार! अब गांव का हर नागरिक बनेगा फर्स्ट रिस्पॉन्डर, जानें नई रणनीतिपूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारPithoragarh News: नेपाल सीमा को जोड़ने वाली पंचेश्वर-नेत्रसलान सड़क खुलीप्रशांत किशोर भाजपा को एक और गढ़ में चुनौती देंगे, दिव्या ज्योति ने थामा जन सुराज का स्कूल बैगShravasti News: सीमा पर चला सघन चेकिंग अभियानभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF की बैठक: बॉर्डर पर तस्करी-घुसपैठ रोकने पर बनी रणनीति, सुरक्षा मजबूत करने पर जोरबाढ़, वज्रपात और भूकंप से सुरक्षित होगा बिहार! अब गांव का हर नागरिक बनेगा फर्स्ट रिस्पॉन्डर, जानें नई रणनीति

Article Advertisement

Politics

इलाहाबाद हाईकोर्ट से सपा नेता आजम खान को बड़ी राहत, मंजूर हुई जमानत याचिका

इलाहाबाद: समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता और यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रामपुर क्वालिटी बार अवैध कब्जा मामले में हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। यह सप्ताह आजम खान के लिए राहतभरा रहा। 18 सितंबर को उन्हें लगातार तीसरी बार रा

इलाहाबाद हाईकोर्ट से सपा नेता आजम खान को बड़ी राहत, मंजूर हुई जमानत याचिका

Article Advertisement

इलाहाबाद: समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता और यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रामपुर क्वालिटी बार अवैध कब्जा मामले में हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। यह सप्ताह आजम खान के लिए राहतभरा रहा। 18 सितंबर को उन्हें लगातार तीसरी बार राहत मिली है। इससे पहले 10 सितंबर को डूंगरपुर कांड में और 16 सितंबर को अवमानना मामले में भी उन्हें राहत मिल चुकी थी। अब उनके जेल से बाहर आने की उम्मीद जताई जा रही है। मामला क्या है? यह केस रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हरदोई पट्टी के क्वालिटी बार पर अवैध कब्जा से जुड़ा है। 2019 में राजस्व निरीक्षक अनंगराज सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। पिछले मामलों में मिली राहत 16 सितंबर 2025 : एमपी-एमएलए कोर्ट ने अवमानना केस में आजम खान को बरी किया। यह केस 2020 का था जब आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और अन्य सपा नेताओं पर रोड जाम करने का आरोप लगा था। इस केस में आजम और अब्दुल्ला को 2 साल की सजा हुई थी और अब्दुल्ला की विधायकी भी चली गई थी। 10 सितंबर 2025 : हाईकोर्ट ने डूंगरपुर कांड में आजम खान को जमानत दी। 2016 में डूंगरपुर बस्ती के निवासियों को जबरन बेदखल करने और मारपीट का आरोप था। इसमें आजम खान, रिटायर सीओ आले हसन खान और ठेकेदार बरकत अली पर केस दर्ज हुआ था। 30 मई 2024 को एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने आजम खान को 10 साल की सजा सुनाई थी। अब तक की स्थिति अधिवक्ता इमरानउल्लाह ने बताया कि आजम खान पर दर्ज सभी मुकदमों में अब तक जमानत मंजूर हो चुकी है। जेल से उनकी जल्द रिहाई की उम्मीद है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read