अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारप्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभवसीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से काम कर रही एसएसबीबंगाल भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सोना-चांदी जब्त की, चार गिरफ्तार'मेरे पिता ने दुनिया को दिखाया कि राजनीति...', नीतीश कुमार की तारीफ के साथ शराबबंदी पर खुल कर बोले निशांतChapra News: विकसित बिहार की दिशा पर मुख्यमंत्री से चर्चा, सनातनी सम्राट का युगारंभ भेंटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी मवेशी तस्करी: चार मवेशी जब्त किए, तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाबभारत-नेपाल सीमा पर मिली चीनी-नेपाली सामान की बड़ी खेप: बढ़नी बॉर्डर पर बस में नेपाली यात्री हिरासत मेंपिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास SSB कैंप की बैरक में लगी आग, 60 जवानों ने भागकर बचाई अपनी जानबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारअंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारप्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभवसीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से काम कर रही एसएसबीबंगाल भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सोना-चांदी जब्त की, चार गिरफ्तार'मेरे पिता ने दुनिया को दिखाया कि राजनीति...', नीतीश कुमार की तारीफ के साथ शराबबंदी पर खुल कर बोले निशांतChapra News: विकसित बिहार की दिशा पर मुख्यमंत्री से चर्चा, सनातनी सम्राट का युगारंभ भेंटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी मवेशी तस्करी: चार मवेशी जब्त किए, तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाबभारत-नेपाल सीमा पर मिली चीनी-नेपाली सामान की बड़ी खेप: बढ़नी बॉर्डर पर बस में नेपाली यात्री हिरासत मेंपिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास SSB कैंप की बैरक में लगी आग, 60 जवानों ने भागकर बचाई अपनी जानबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Politics

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शौचालय निमार्ण के लिए किया जागरूक.

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शौचालय निमार्ण के लिए किया जागरूक. सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांगण एवं प्रखंड के रहुआ, झुन्नी इस्तम्ब्रा, बेला रिकावगंज सहित पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए उग्रतारा एडभाईजर ग्रुप के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कर जागरूक किय

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शौचालय निमार्ण के लिए किया जागरूक.

Article Advertisement

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शौचालय निमार्ण के लिए किया जागरूक. सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांगण एवं प्रखंड के रहुआ, झुन्नी इस्तम्ब्रा, बेला रिकावगंज सहित पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए उग्रतारा एडभाईजर ग्रुप के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कर जागरूक किया। कलाकारों ने नृत्य, संगीत के माध्यम से लोगों को शौचालय निर्माण कराने, उपयोग करने एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जानकारी दी। साथ ही होने वाले लाभ एवं खुलें में शौच से होने वाली अन्य परेशानियों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायतीराज पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। बीडीओ ने ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों व शौचालय से लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांव में जगह-जगह गंदगी फैलने से विभिन्न रोगों की आशंका प्रबल हो जाती है। इसके लिए खुले में शौच करने से परहेज करना चाहिए। साथ ही इससे बचाव के लिए शौचालय का उपयोग करने की नसीहत दी। बीडीओ ने बताया कि शौचालय निर्माण हेतु मेगा अभियान के तहत तीसरे दिन भी रहुआ, झुन्नी इस्तम्बरा, बेला रिकावगंज, गणेशपुर, बनभाग चूनापुर, सतकोदरिया सहित पंचायत क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। जिसमें 250 गड्ढे खोदकर शौचालय निर्माण हेतु आधार शिला की नींव डाली गई। वही जिला पंचायतीराज पदाधिकारी ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण करवाने को लेकर आर्थिक प्रोत्साहन राशि दे रही है। जिसका अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर प्रखंड स्वच्छता समन्वयक निखिल कुमार, सभी वार्ड सदस्य एवं सभी विकास मित्र मौजूद थे। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read