अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारप्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभवसीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से काम कर रही एसएसबीबंगाल भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सोना-चांदी जब्त की, चार गिरफ्तार'मेरे पिता ने दुनिया को दिखाया कि राजनीति...', नीतीश कुमार की तारीफ के साथ शराबबंदी पर खुल कर बोले निशांतChapra News: विकसित बिहार की दिशा पर मुख्यमंत्री से चर्चा, सनातनी सम्राट का युगारंभ भेंटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी मवेशी तस्करी: चार मवेशी जब्त किए, तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाबभारत-नेपाल सीमा पर मिली चीनी-नेपाली सामान की बड़ी खेप: बढ़नी बॉर्डर पर बस में नेपाली यात्री हिरासत मेंपिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास SSB कैंप की बैरक में लगी आग, 60 जवानों ने भागकर बचाई अपनी जानबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारअंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारप्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभवसीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से काम कर रही एसएसबीबंगाल भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सोना-चांदी जब्त की, चार गिरफ्तार'मेरे पिता ने दुनिया को दिखाया कि राजनीति...', नीतीश कुमार की तारीफ के साथ शराबबंदी पर खुल कर बोले निशांतChapra News: विकसित बिहार की दिशा पर मुख्यमंत्री से चर्चा, सनातनी सम्राट का युगारंभ भेंटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी मवेशी तस्करी: चार मवेशी जब्त किए, तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाबभारत-नेपाल सीमा पर मिली चीनी-नेपाली सामान की बड़ी खेप: बढ़नी बॉर्डर पर बस में नेपाली यात्री हिरासत मेंपिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास SSB कैंप की बैरक में लगी आग, 60 जवानों ने भागकर बचाई अपनी जानबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Bihar

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित होंगी सपरदह पंचायत की मुखिया

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित होंगी सपरदह पंचायत की मुखिया मधेपुरा। प्रखंड अंतर्गत सपरदह पंचायत की मुखिया कंचन देवी को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान आगामी 23 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय पुरस

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित होंगी सपरदह पंचायत की मुखिया

Article Advertisement

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित होंगी सपरदह पंचायत की मुखिया मधेपुरा। प्रखंड अंतर्गत सपरदह पंचायत की मुखिया कंचन देवी को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान आगामी 23 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान की जाएगी। उक्त पुरस्कार के लिए प्रखंड क्षेत्र से एकमात्र मुखिया के चयनित होने पर प्रखंड व पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित आमजनों ने बधाई दी है। बिहार सरकार पंचायती राज विभाग के निदेशक चन्द्रशेखर सिंह ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए सूबे के विभिन्न 70 पंचायतों के मुखिया व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभागीय नोडल पदाधिकारियों की सूची पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव डाक्टर संजीव पटजोशी को प्रेषित की है। मालूम हो कि पंचायत के चहुंमुखी विकास करने में सदैव अग्रसर रहने एवं अपने ईमानदारी का परचम लहराने वाले मुखिया कंचन देवी जहां वर्ष 2011 से लगातार मुखिया एवं उसके पति बैकुंठ झा उपमुखिया पद पर काबिज है। वहीं वर्ष 2014 में भी पंचायत क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य के लिए तत्कालीन जिला पदाधिकारी ने उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया था। जबकि इस बार पंचायत क्षेत्र में लगातार बेहतर विकास कार्य को अंजाम देने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, शराब बंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह व स्वच्छता अभियान में बढ़- चढ़ कर भागीदारी निभाने के लिए उन्हें सम्मान प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत सुखासन पंचायत के मुखिया किशोर कुमार एवं गौरीपुर के मुखिया मोहिनी देवी, शंकरपुर प्रखंड अंतर्गत गिद्धा पंचायत के मुखिया विरेन्द्र कुमार शर्मा एवं बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के मुखिया कल्पना देवी को भी उक्त सम्मान के लिए चयनित किया गया है। स्रोत-जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read