कब्जा हटाने पहुंची पुलिस टीम पर तीर से हमला, महिला पुलिस की कनपटी में फंसी तीर अररिया में जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर तीर और लाठी से हमला हुआ है. इसमें जोकीहाट थाने की दो पुलिस वाले घायल हुए हैं. सब इंस्पेक्टर नुसरत जहां की आंख के पास तीर लगा है. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार नट को भी चोट आई है. दोनों को इलाज चल रहा है. अररिया: बिहार के अररिया में जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गयी पुलिस पर तीर व लाठी से हमला किया गया. इस हमले में दो पुलिस अधिकारी जख्मी हो गये हैं. एक महिला सब इंस्पेक्टर को आंख के करीब चेहरे पर तीर लगी है. इससे पुलिसकर्मियों के बीच भी अफरातफरी मच गयी. घायल पुलिस अधिकारियों को इलाज के लिए पूर्णिया भेज गया है. वहीं घटनास्थल पर पुलिस की टीम कैंप कर रही है. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीर और लाठी से पुलिस पर हमला: दरअसल, सोमवार को दोपहर तीन बजे महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर पंचायत पोखरिया गांव में करीब अठारह एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा मामले में पुलिस कार्रवाई करने गयी थी. इस अवैध कब्जा को हटाने जब पुलिसकर्मी पहुंचे ही 200 की संख्या में लोग भी लोग पहुंचे गये और आक्रोशित हो गये. इस जमीन पर महादलित समुदाय के लोग आकर बसे हैं. उनके अंदर पुलिस कार्रवाई से नाराजगी हुई और वो हमलावर हो गए. पूर्णिया में चल रहा जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज: पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने तीर व लाठी से हमला कर दिया. इस हमले में जोकीहाट थाना में पदस्थापित दो पुलिस अधिकारी घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर नुसरत जहां के चेहरे पर तीर जा लगा. आंख के नीचे तीर लगने की बात सामने आयी है. वहीं सअनि वीरेंद्र कुमार नट भी इस हमले में जख्मी हैं. दोनों को इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया गया. 200 लोगों ने बनाया है घर: बताया जाता है कि दो सौ लोगों के द्वारा सबंधित भू-स्थल पर बांस से घर बनाया गया है. जमीन मालिक भूपनारायण यादव को इस बात की जानकारी मिली. उन्होंने रात के समय ही महलगांव थाना को इस बात की सूचना दी. सूचना मिलते ही महलगांव और जोकीहाट थाना से पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने लगी. तीन लोग गिरफ्तार: पुलिस पर तीर से हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थिति को नियंत्रण के लिए दंडाधिकारियों तथा पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति पर्याप्त संख्या में की गई है. फिलहाल इलाके में अभी स्थिति सामान्य है. इस घटना के संबंध में महलगांव थाना अंतर्गत कांड दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. पुलि ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
Article Advertisement
Seemanchal
कब्जा हटाने पहुंची पुलिस टीम पर तीर से हमला, महिला पुलिस की कनपटी में फंसी तीर
कब्जा हटाने पहुंची पुलिस टीम पर तीर से हमला, महिला पुलिस की कनपटी में फंसी तीर अररिया में जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर तीर और लाठी से हमला हुआ है. इसमें जोकीहाट थाने की दो पुलिस वाले घायल हुए हैं. सब इंस्पेक्टर नुसरत जहां की आंख के पास तीर लगा है. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार न

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
