अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारप्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभवसीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से काम कर रही एसएसबीबंगाल भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सोना-चांदी जब्त की, चार गिरफ्तार'मेरे पिता ने दुनिया को दिखाया कि राजनीति...', नीतीश कुमार की तारीफ के साथ शराबबंदी पर खुल कर बोले निशांतChapra News: विकसित बिहार की दिशा पर मुख्यमंत्री से चर्चा, सनातनी सम्राट का युगारंभ भेंटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी मवेशी तस्करी: चार मवेशी जब्त किए, तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाबभारत-नेपाल सीमा पर मिली चीनी-नेपाली सामान की बड़ी खेप: बढ़नी बॉर्डर पर बस में नेपाली यात्री हिरासत मेंपिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास SSB कैंप की बैरक में लगी आग, 60 जवानों ने भागकर बचाई अपनी जानबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारअंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारप्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभवसीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से काम कर रही एसएसबीबंगाल भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सोना-चांदी जब्त की, चार गिरफ्तार'मेरे पिता ने दुनिया को दिखाया कि राजनीति...', नीतीश कुमार की तारीफ के साथ शराबबंदी पर खुल कर बोले निशांतChapra News: विकसित बिहार की दिशा पर मुख्यमंत्री से चर्चा, सनातनी सम्राट का युगारंभ भेंटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी मवेशी तस्करी: चार मवेशी जब्त किए, तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाबभारत-नेपाल सीमा पर मिली चीनी-नेपाली सामान की बड़ी खेप: बढ़नी बॉर्डर पर बस में नेपाली यात्री हिरासत मेंपिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास SSB कैंप की बैरक में लगी आग, 60 जवानों ने भागकर बचाई अपनी जानबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Bihar

कार्रवाई के आश्वासन पर टूटा अनशन

कार्रवाई के आश्वासन पर टूटा अनशन प्रतापगंज के तीनटोलिया में हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर लव यादव के नेतृत्व में राजद नेताओं का सोमवार की सुबह से शुरू हुआ अनशन शाम 7 बजे समाप्त हो गया। एसडीएम

कार्रवाई के आश्वासन पर टूटा अनशन

Article Advertisement

कार्रवाई के आश्वासन पर टूटा अनशन प्रतापगंज के तीनटोलिया में हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर लव यादव के नेतृत्व में राजद नेताओं का सोमवार की सुबह से शुरू हुआ अनशन शाम 7 बजे समाप्त हो गया। एसडीएम कयूम अंसारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने अनशनकारियों से बातचीत की और प्रावधान के मुताबिक उनकी मांगों का मानने की बात कही। इसके बाद अनशकारियों ने आमरण अनशन स्थगित कर दिया। अनशन का नेतृत्व कर रहे लव यादव ने कहा कि जिला प्रशासन ने सभी आरोपितों की पांच दिनों के अंदर गिरफ्तार करने, सरकारी खर्च पर पीड़िता का बेहतर इलाज कराने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने और कांड की उच्चस्तरीय टीम गठित कर जांच कराने, पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने आदि मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि पांच दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं तो फिर से आंदोलन करेंगे। इससे पहले राजद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के सामने टेंट लगाकर 10 बजे से अनशन पर बैठ गए। हालांकि दोपहर बाद से ही प्रशासनिक स्तर पर अनशन तोड़वाने के लिए कई बार प्रयास किया गया। लेकिन अनशनकारी मानने को तैयार नहीं हुए। नेताओं ने पीड़िता को न्याय मिलने तक अनशन पर बैठे रहने पर अमादा रहे। इस दौरान वक्ताओं ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर शासन और प्रशासन पर कांड में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया। अनशन स्थल पर शिव कुमार यादव, मो. फूरकान, कौशल चौधरी, बरूण, रवीन्द्र यादव, राजा, सुनील, अंकित, अमित, अविनाश अब्दुल करीम, आशीष, विनोद कुमार, कौशल चौधरी, सचिन मंडल आदि मौजूद थे। इन नेताओं ने भी अनशन में दिया साथ: राजद नेता लव के साथ-साथ दलित प्रकोष्ठ के रामसागर पासवान, कोसी युवा संगठन के सोहन झा, सदर प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार, छात्र राजद जिलाध्यक्ष ई. प्रवेश प्रवीण और संतोष सुशांत अनशन पर बैठे थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read