असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए शनिवार सुबह शुरू हुए मतदान में सुबह 11 बजे तक 81.09 लाख मतदाताओं में से अनुमानित तौर पर 25.88 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राज्य में पहले चरण के मतदान में कोविड-19 संबंधी नियमों के सख्ती से पालन पर जोर दिया जा रहा है।
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक मतदान शांतिपूर्ण है और ईवीएम में गड़बड़ी की कुछ शिकायतें आयी हैं।
मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गई।
मतदाता और निर्वाचन अधिकारी कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सुबह 11 बजे साहित्य सभा भवन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
यह ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ में उनके गृह नगर का आदर्श मतदान केंद्र है।
उन्होंने वोट डालने के बाद कहा, “ भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगी फिर से जीतेंगे और असम की सत्ता में बरकरार रहेंगे।
लोगों ने पिछले पांच साल में हमारे प्रदर्शन को देखा है।” इसके बाद मुख्यमंत्री अपनी सीट मजुली के लिए रवाना हो गए जहां मतदान चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और मतदान के समय को कोविड प्रोटोकॉल की वजह से एक घंटे के लिए बढ़ा दिया गया।
इस चरण में मुख्यमंत्री सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्रनाथ गोस्वामी, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रिपुन बोरा समेत कई मंत्रियों और नेताओं की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा।
कई मतदान केंद्रों पर पहले मतदाता का स्वागत पौधा और ‘गमोसा’ (असम का पारपंरिक गम्छा) देकर दिया गया।
महिला अधिकारी 479 मतदान केंद्रों पर वशिष्ट रूप से मतदान कार्य संपन्न करा रही हैं।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में 23 महिलाओं सहित कुल 264 उम्मीदवार मैदान में हैं।
पहले चरण में सुरक्षा बलों की कुल 300 कंपनियों को तैनात किया गया है, जिसमें लोग ऊपरी असम और ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तटीय 12 जिलों में 11,537 मतदान केंद्रों पर मतदान कर रहे हैं।
Article Advertisement
Politics
असम चुनाव: शुरुआती चार घंटे में 25.88 प्रतिशत मतदान
असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए शनिवार सुबह शुरू हुए मतदान में सुबह 11 बजे तक 81.09 लाख मतदाताओं में से अनुमानित तौर पर 25.88 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य में पहले चरण के मतदान में कोविड-19 संबंधी नियमों के सख्ती से पालन पर जोर दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Seemanchal
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्ती

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
