असदुद्दीन औवेसी ने वक्फ बिल को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, बताया असंवैधानिक कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद ओवैसी ने वक्फ बिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
बता दें कि बिल दोनों सदनों से पास हो चुका है।
वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा और लोकसभा से पास हो गया है।
अब इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।
इससे पहले ही एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवेसी ने सुप्रीम कोर्ट में बिल के खिलाफ याचिका दायर की है।
उनके अलावा कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने भी याचिका दायर की है।
मोहम्मद जावेद बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद हैं।
दोनों सांसद बिल को लेकर बनी जेपीसी के भी सदस्य थे।
कांग्रेस सांसद द्वारा लगाई गई याचिका में कहा गया है कि ये बिल मुस्लिमों के अधिकारों के साथ भेदभाव करने वाला है।
इसके साथ ही बिल अनुच्छेद 19, 25, 26 और 29 के तहत अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा का हनन भी करता है।
बिल को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन बता दें कि वक्फ संशोधन बिल 2024 को बुधवार और गुरुवार को क्रमशः लोकसभा और राज्यसभा से मंजूरी मिल चुकी है।
अब इस बिल को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
बिल को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।
गुजरात के अहमदाबाद और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज मुस्लिम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
इसके अलावा तमिलनाडु में अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली पार्टी ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया।
चेन्नई में अभिनेता विजय ने किया प्रदर्शन चेन्नई में टीवीके के महासचिव एन आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार को वक्फ संपत्तियों से संबंधित मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
केंद्र सरकार वक्फ संपत्तियों के लिए खतरा बन गई है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यकों के साथ विश्वासघात न करें जैसे नारे लगाए।
वहीं पार्टी प्रमुख और अभिनेता विजय ने भी बिल को अल्पसंख्यक विरोधी करार दिया है।
उन्होंने मांग की है कि इस बिल को केंद्र सरकार वापस ले।
Article Advertisement
Politics
असदुद्दीन औवेसी ने वक्फ बिल को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, बताया असंवैधानिक
असदुद्दीन औवेसी ने वक्फ बिल को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, बताया असंवैधानिक कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद ओवैसी ने वक्फ बिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। बता दें कि बिल दोनों सदनों से पास हो चुका है। वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा और लोकसभा से पास हो गय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
