अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Godda News: झारखंड-बिहार संपर्क मार्ग बदहाल, संग्रामपुर पुल पर राहगीर परेशानभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर विराम लगाने का अल्टीमेटमआसमान से जमीन तक दिखा पानी का घूमता हुआ बवंडर! नजारा देख कर थमीं रह गईं समस्तीपुर के लोगों की सांसें, VIDEOचिराग पासवान इस्तीफा के लिए किस मुहूर्त का इंतजार? मगरमच्छ के आंसू की चर्चा कर किसने दिखाया LJPR नेता को आईना1 अक्टूबर को पटना में जमा होंगे बिहार में वोटिंग का अधिकार खोने वाले, वाम नेता दीपांकर भट्टाचार्य का बड़ा ऐलानChapra News: सांसद राजीव प्रताप चुने गए वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्षबिहार विधान परिषद चुनाव: JDU में सीट बंटवारे के बाद BJP उम्मीदवारों पर मंथन जारी, जानिए किसे मिल सकता है टिकट'बिहार का खजाना 2028 तक होगा सरप्लस', मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा बोले- पैसे की कमी से नहीं रुका कोई कामNew Flyover : बिहार में बनेगा 2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, खत्म हो जाएगा बाजार का पूरा जामक्या है कुख्यात कोढ़ा गिरोह? जिसके लिए बिहार पुलिस ने बनाया स्पेशल टास्क फोर्स, कटिहार जिले से कनेक्शनGodda News: झारखंड-बिहार संपर्क मार्ग बदहाल, संग्रामपुर पुल पर राहगीर परेशानभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर विराम लगाने का अल्टीमेटमआसमान से जमीन तक दिखा पानी का घूमता हुआ बवंडर! नजारा देख कर थमीं रह गईं समस्तीपुर के लोगों की सांसें, VIDEOचिराग पासवान इस्तीफा के लिए किस मुहूर्त का इंतजार? मगरमच्छ के आंसू की चर्चा कर किसने दिखाया LJPR नेता को आईना1 अक्टूबर को पटना में जमा होंगे बिहार में वोटिंग का अधिकार खोने वाले, वाम नेता दीपांकर भट्टाचार्य का बड़ा ऐलानChapra News: सांसद राजीव प्रताप चुने गए वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्षबिहार विधान परिषद चुनाव: JDU में सीट बंटवारे के बाद BJP उम्मीदवारों पर मंथन जारी, जानिए किसे मिल सकता है टिकट'बिहार का खजाना 2028 तक होगा सरप्लस', मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा बोले- पैसे की कमी से नहीं रुका कोई कामNew Flyover : बिहार में बनेगा 2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, खत्म हो जाएगा बाजार का पूरा जामक्या है कुख्यात कोढ़ा गिरोह? जिसके लिए बिहार पुलिस ने बनाया स्पेशल टास्क फोर्स, कटिहार जिले से कनेक्शन

Article Advertisement

Crime

रिपब्लिक टीवी के पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

रिपब्लिक टीवी के पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज केस की चल रही कार्रवाई के बीच उनके खिलाफ एक और तथाकथित संगीन मामला सामने आया है जिसमे उनपर अनवय नाइक नामक एक इंटीरियर डिज़ाइनर को ख़ुदकुशी करने के लिए उकसाने का आरोप है। कांग्रेस के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक गौरव पंधि ने 5 म

रिपब्लिक टीवी के पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Article Advertisement

रिपब्लिक टीवी के पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज केस की चल रही कार्रवाई के बीच उनके खिलाफ एक और तथाकथित संगीन मामला सामने आया है जिसमे उनपर अनवय नाइक नामक एक इंटीरियर डिज़ाइनर को ख़ुदकुशी करने के लिए उकसाने का आरोप है। कांग्रेस के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक गौरव पंधि ने 5 मई को एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमे अक्षता नाइक के नाम के एक महिला देश के प्रधानमंत्री एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवन्द्र फडणवीस से अपने पति अनवय नाइक के मौत के इन्साफ की गुहार लगा रही है। https://twitter.com/GauravPandhi/status/1257711996608278529   https://twitter.com/GauravPandhi/status/1257706081901408257 48 वर्षीय अक्षता नाइक का कहना है की, 5 मई, 2018 को उनके पति अनवय नाइक एवं उनकी सास ने रिपब्लिक टीवी के पत्रकार अर्नब गोसवामी के किये गए मानसिक प्रताड़ना के आवेश में आकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद उन्हें आज तक इन्साफ नहीं मिला है। अक्षता नाइक ने बताया की उनके पति अनवय नाइक पेशे से एक इंटीरियर डिज़ाइनर थे और कॉनकॉर्ड डिज़ाइन प्राइवेट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर थे जिन्होंने रिपब्लिक टीवी का स्टूडियो बनाया था. काम पूरा होने के बाद अर्नब की कंपनी को अनवय नाइक को को एक मोटी रकम का भुगतान करना था लेकिन अर्नब ने उन्हें पैसे देने से इंकार कर दिया और उसके ऐवज में मानसिक प्रताड़ना करने लगा, जिससे विवश होकर अनवय नाइक और उनकी माँ ने अलीबाग के कवीर पार्क स्थित अपने फार्महाउस में आत्महत्या कर ली। उस समय शुरूआती जांच में पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमे अर्नब गोस्वामी और उनके साथ अन्य दो व्यक्ति फ़िरोज़ शाह शेख और नितीश सारडा के द्वारा मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप था जिसकी वजह से अनवय नाइक ने आत्महत्या कर ली थी। उस वक़्त अलीबाग पुलिस द्वारा इन तीनो के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया था लेकिन उसके बाद उस केस का क्या हुआ किसी को कुछ पता नहीं। दो साल बाद अक्षता नाइक अपने पति अनवय नाइक एवं अपनी सास के आत्महत्या का प्रधानमंत्री एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से इन्साफ मांग रही है। उनका कहना है की सुसाइड नोट में लिखे अर्नब गोस्वामी एवं उनके साथ दो अन्य व्यक्ति पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो और पुलिस जांच शुरू हो ताकि उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले। इस वीडियो के सामने आने के बाद करवाई करने की मांग जोर पकड़ रही है और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अर्नब गोस्वामी पर एक और केस दर्ज करने की मांग हो रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read