अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से काम कर रही एसएसबीबंगाल भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सोना-चांदी जब्त की, चार गिरफ्तार'मेरे पिता ने दुनिया को दिखाया कि राजनीति...', नीतीश कुमार की तारीफ के साथ शराबबंदी पर खुल कर बोले निशांतChapra News: विकसित बिहार की दिशा पर मुख्यमंत्री से चर्चा, सनातनी सम्राट का युगारंभ भेंटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी मवेशी तस्करी: चार मवेशी जब्त किए, तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाबभारत-नेपाल सीमा पर मिली चीनी-नेपाली सामान की बड़ी खेप: बढ़नी बॉर्डर पर बस में नेपाली यात्री हिरासत मेंपिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास SSB कैंप की बैरक में लगी आग, 60 जवानों ने भागकर बचाई अपनी जानबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारसहायक लोको पायलट की योग्यता परीक्षा 30 कोशराबबंदी वाले बिहार में शराब की लूट! अररिया में ट्रक पलटा, बोतलें लूटने की उमड़ी भीड़भारत-नेपाल सीमा पर SSB का मेडिकल कैंप: 275 ग्रामीणों की जांच कर मुफ्त दवाएं दीं; 52 बच्चों समेत 135 पुरुष औ...सीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से काम कर रही एसएसबीबंगाल भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सोना-चांदी जब्त की, चार गिरफ्तार'मेरे पिता ने दुनिया को दिखाया कि राजनीति...', नीतीश कुमार की तारीफ के साथ शराबबंदी पर खुल कर बोले निशांतChapra News: विकसित बिहार की दिशा पर मुख्यमंत्री से चर्चा, सनातनी सम्राट का युगारंभ भेंटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी मवेशी तस्करी: चार मवेशी जब्त किए, तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाबभारत-नेपाल सीमा पर मिली चीनी-नेपाली सामान की बड़ी खेप: बढ़नी बॉर्डर पर बस में नेपाली यात्री हिरासत मेंपिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास SSB कैंप की बैरक में लगी आग, 60 जवानों ने भागकर बचाई अपनी जानबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारसहायक लोको पायलट की योग्यता परीक्षा 30 कोशराबबंदी वाले बिहार में शराब की लूट! अररिया में ट्रक पलटा, बोतलें लूटने की उमड़ी भीड़भारत-नेपाल सीमा पर SSB का मेडिकल कैंप: 275 ग्रामीणों की जांच कर मुफ्त दवाएं दीं; 52 बच्चों समेत 135 पुरुष औ...

Article Advertisement

Seemanchal

बिहार के इस क्षेत्र में दिवाली की रात आज भी 'हुक्कापाती' खेलने का है पारंपरिक महत्व

बिहार के इस क्षेत्र में दिवाली की रात आज भी 'हुक्कापाती' खेलने का है पारंपरिक महत्व बिहार के कोसी और आसपास के इलाके में दीपावली में हुक्कापाती का विशेष महत्व है। दरअसल यहां जूट की संठी लकड़ी की बनी हुई हुक्कापाती के बिना दीपावली का पर्व अधूरा रहता है। दीपावली के दिन घरों के छप्पर पर रखने के अलावे इसे

बिहार के इस क्षेत्र में दिवाली की रात आज भी 'हुक्कापाती' खेलने का है पारंपरिक महत्व

Article Advertisement

बिहार के इस क्षेत्र में दिवाली की रात आज भी 'हुक्कापाती' खेलने का है पारंपरिक महत्व बिहार के कोसी और आसपास के इलाके में दीपावली में हुक्कापाती का विशेष महत्व है। दरअसल यहां जूट की संठी लकड़ी की बनी हुई हुक्कापाती के बिना दीपावली का पर्व अधूरा रहता है। दीपावली के दिन घरों के छप्पर पर रखने के अलावे इसे जलाकर लोग हुक्कापाती खेलते हैं। परंपरा के अनुसार हुक्कापाती को लोग घर के एक कोने में जलाकर 'लक्ष्मी घर दलिदर बाहर' शब्द का उच्चारण करते हर पूजा घर समेत पूरे घर में घुमाया जाता है। इसके बाद घर के बाहर खेत या सड़क पर जलाते हुक्कापाती को रखकर पांच बार लांघा जाता है। यह वर्षो से चली आ रही परंपरा अब भी कायम है। दीपावली को घर में दीये जलाने और पूजा पाठ करने के बाद हुक्कापाती खेलने का रिवाज है। बगैर हुक्कापाती निकाले लोग घर से बाहर नहीं निकलते हैं। इसलिए दीपावली में अन्य साम्रगी की खरीददारी के साथ साथ लोग हुक्कापाती को जरूर खरीदते हैं। हालांकि जहां पटूआ की खेती होती है। वहां के लोग खुद ही इसे बना लेते है। लेकिन अधिकांश जगहों पर पटुआ नहीं होने से लोगों को संटी की बनी हुक्कापाती खरीदनी पड़ती है। जदिया, मीरगंज आदि से मंगाये गये संठी दिवाली को लेकर पटुआ के लकड़ी की मांग काफी बढ़ जाती है। लकड़ी से हुक्कापाती बनाकर बेचने के लिए कई लोग जदिया मीरगंज आदि जगहों से खरीदकर ट्रक भरभरकर कर मंगा चुके हैं। इस संटी(पटुआ की लकड़ी) को छोटे छोटे टुकड़े कर पांच छह संटी को एक साथ बांध कर बेचते हैं। इस हुक्कापाती को लोगों को पांच से दस रूपये तक में बेचा जाता है। खूब हुई हुक्कापाती की बिक्री जूट की डंडियों से बनी दीपावली के मौके पर घर-घर में जलाये जाने वाली हुक्का-पाती जलाने का रिवाज कोसी और आसपास के अंचलों अधिक पाया जाता है। हुक्का-पाती को जलाकर लोग दिवाली मनाने की रात में अंतिम परंपरा पूरी करते हैं। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read