अररिया /फारबिसगंज - सोमवार का दिन फारबिसगंज पुलिस के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ।
जहां उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से परचून लेकर आये ट्रक चालक से 10 हजार रुपये व कीमती मोबाईल की लूट की घटना को अंजाम देने के महज कुछ देर बाद ही पुलिस ने पीछा कर दोनों अपराधियों को रेडलाईट क्षेत्र से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
साथ लूटी गई राशि एवं मोबाईल को बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है।
इस मौके पर थानाध्यक्ष के अलावा दारोगा दिनेश चंद्र यादव व पुलिस बल मौजूद थे।
वही पकड़े गए अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जबकि पूछताछ में पुलिस को और कुछ अहम सुराग हाथ लगा है।
गिरफ्तार किये गए अपराधियों में रेडलाईट क्षेत्र के मो. जहांगीर एवं मो. मंजर आलम शामिल है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक को जब्त कर लिया है।
जिसका नंबर बीआर 38 यू / 0557 बताया गया है।
घटना के संबंध में यूपी के मुरादाबाद जिला के बसेराखास निवासी पीड़ित ट्रक चालक मो. राहिल पिता मो. छोटू हुसैन ने बताया कि वह गाजियाबाद से परचून का सामान लेकर आया था।
जहां उन सामानों को सुपौल जिला के सिमराही, अररिया एवं फारबिसगंज में डिलीवरी देने के बाद लौटने के दौरान रामपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर खाना खाने के उद्देश्य से रुके।
खाना खाने के बाद रामपुर ओवरब्रिज के पास मिल से धान का भूसी लोड करने आयाचालक के अनुसार इस क्रम में उन्होंने परचून का माल खाली करने एवं महाजनों द्वारा दिये गए रुपये की गिनती कर रहे थे कि पल्सर बाईक से दो युवक गाड़ी के केबिन में जबरन घुस कर धमकी देते हुए गिनती के तकरीबन दस हजार रुपये एवं कीमती मोबाईल लेकर बाईक से भागने लगा।
जहां चालक ने भी दौड़ते हुए बाईक से भाग रहे अपराधियों का पीछा करने लगा।
इसी क्रम में सूचना पर दारोगा दिनेश यादव सदल बल मौके पर पहुंच कर चालक की निशानदेही पर पीछा करते हुए रेडलाईट क्षेत्र से दोनों को लूटी गई रकम व प्रयुक्त बाईक के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने पकड़े गए अपराधियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।
उन्होंने लूटे गये रुपये एवं मोबाईल रेडलाईट एरिया स्थित आवासीय परिसर से बरामद करने की जानकारी दी।संवाददाता -विनय ठाकुर
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
अररिया /फारबिसगंज - सोमवार का दिन फारबिसगंज पुलिस के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ। जहां उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से परचून लेकर आये ट्रक चालक से 10 हजार रुपये व कीमती मोबाईल की लूट की घटना को अंजाम देने के महज कुछ देर बाद ही पुलिस ने पीछा कर दोनों अपराधियों को रेडलाईट क्षेत्र से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Seemanchal
अररिया-किशनगंज-पूर्णिया-कटिहार पहुंचेगी बिहार विधानसभा की समिति, सरकारी कामकाज की होगी पड़ताल

Seemanchal
सहरसा से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंटरसिटी रद्द और राज्यरानी एक्सप्रेस डायवर्ट; पांच ट्रेनें भी लेट

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
