धान अधिप्राप्ति मामले में अररिया राज्य में तीसरे स्थान पर चालू वित्तीय वर्ष के दौरान जिले को विभागीय स्तर से 01 लाख 41 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य प्राप्त है. अब तक 3646 किसानों से 30 हजार 19 एमटी धान की हुई खरीदअररियापैक्स व व्यापार मंडल के माध्यम से सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीद मामले में अररिया राज्य में तीसरे स्थान पर है. धान अधिप्राप्ति मामले में रोहतास व सुपौल क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर है. रोहतास में अब तक 56 हजार 522 एमटी व सुपौल में अब तक 35 हजार 23 एमटी धान की खरीद हुई है. वहीं मामले में अररिया अब तक 3646 किसानों से 30 हजार 19 एमटी धान की खरीद कर तीसरे स्थान पर है. जबकि शिवहर महज 2845 एमटी धान की खरीद कर मामले में सबसे पीछे है जिले के 196 पैक्स व 07 व्यापार मंडल धान खरीद के लिये अधिकृत गौरतलब है कि जिले के 196 पैक्स व 07 व्यापार मंडल धान अधिप्राप्ति के लिये अधिकृत हैं. इसमें अररिया प्रखंड के 24, भरगामा के 20, फारबिसगंज के 30, जोकीहाट के 24, कुर्साकांटा के 13, नरपतगंज के 27, पलासी के 17, रानीगंज के 28, सिकटी के 13 कुल 196 पैक्स शामिल हैं. वहीग्रानीगंज व सिकटी को छोड़ कर शेष सभी प्रखंड के व्यापार मंडल द्वारा किसानों से सरकारी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदारी की जा रही है. धान खरीद मामले में नरपतगंज का प्रदर्शन अव्वल धान अधिप्राप्ति मामले में प्रखंडवार उपलब्धि की बात करें तो मामले में नरपतगंज प्रखंड अव्वल है. नरपतगंज प्रखंड के व्यापार मंडल व 27 पैक्सों द्वारा अब तक 5588 एमटी धान की खरीद की गयी है. वहीं 4678 एमटी धान की खरीद कर मामले में जोकीहाट दूसरे व 4562 एमटी धान की खरीद कर फारबिसगंज मामले में तीसरे स्थान पर है. इसके अलावा अररिया प्रखंड में अब तक 2596 एमटी, भरगामा में 3216 एमटी, कुर्साकांटा में 2418 एमटी, पलासी में 3514 एमटी, रानीगंज में 3303 एमटी व सिकटी में 2145 एमटी धान की खरीद हुई है. अधिप्राप्ति का निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति का हो रहा प्रयास जिला सहकारिता पदाधिकारी रामजी राय ने बताया कि अब तक जिले में धान अधिप्राप्ति की स्थिति संतोषजनक है. चालू वित्तीय वर्ष के दौरान जिले को विभागीय स्तर से 01 लाख 41 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य प्राप्त है. निर्धारित लक्ष्य हासिल करने की दिशा में विभागीय स्तर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है. अनुमंडल व नप प्रशासन के पदाधिकारियों ने श्रमदान कर शहर में चलाया स्वच्छता अभियान फारबिसगंज शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए लिए अनुमंडल व नप प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. मौके पर एसडीओ शैलजा पांडेय व एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुधांशु कुमार,नप ईओ संदीप कुमार,सीओ ललन कुमार ठाकुर,बीडीओ संजय कुमार सहित अन्य विभाग के कनीय पदाधिकारियों ने श्रमदान कर अपने हाथों से सड़क पर बिखरे कूड़े कचरे की सफाई किया व सड़क पर झाड़ू लगा कर लोगों को अपने आसपास व शहर को शहर के सड़कों को साफ व स्वच्छ रखने कूड़े कचरे को यत्र तत्र नहीं फेंकने गीला व सूखा कचरा की अलग अलग रखने व नप के द्वारा कचरा संग्रह करने वाले वाहन के पहुंचने पर कचरा को कचरा संग्रह करने वाले वाहन में डालने के लिए जागरूक किया. ये स्वच्छता अभियान शहर के सुभाष चौक से नगर परिषद कार्यालय तक चलाया गया.
Article Advertisement
Seemanchal
धान अधिप्राप्ति मामले में अररिया राज्य में तीसरे स्थान पर
धान अधिप्राप्ति मामले में अररिया राज्य में तीसरे स्थान पर चालू वित्तीय वर्ष के दौरान जिले को विभागीय स्तर से 01 लाख 41 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य प्राप्त है. अब तक 3646 किसानों से 30 हजार 19 एमटी धान की हुई खरीदअररियापैक्स व व्यापार मंडल के माध्यम से सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीद मामले में अररिय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
