अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए, पांच लोग पकड़े गएBRICS Summit में भी छाया बिहार का सत्तू, जानिए क्यों इसे कहा जाता है देसी सुपरफूड9 किमी लंबी ट्रकों की कतार घटकर 6 किमी हुई: भैरहवा भंसार रात 1 बजे तक खुला तो 516 वाहनों की निकासी; CTD वाल...MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातबिहार का ये बड़ा हाईवे डूबा पानी में! NH-80 पर सफर ठप्प, जानिए कहां जाने वालों को हो रही दिक्कतभारत-नेपाल सीमा पर 9.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, नेपा...अब दुनिया चखेगी बिहार का स्वाद, ब्रिक्स समिट की किट में शामिल हुए सत्तू और मखानानेपाल में बाढ़-भूस्खलन से सोनौली बॉर्डर पर 12 किमी जाम: कई दिन से फंसे मालवाहक, सड़क पर गुजार रहे रात-दिन; ...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिलबिहार MLC चुनाव को लेकर JDU के कैंडिडेट लगभग फाइनल, औपचारिक घोषणा बाकी, जानिए कौन-कौन नाम रेस मेंजाम से बेहाल सोनौली, मालवाहकों का बढ़ा दबावभारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए, पांच लोग पकड़े गएBRICS Summit में भी छाया बिहार का सत्तू, जानिए क्यों इसे कहा जाता है देसी सुपरफूड9 किमी लंबी ट्रकों की कतार घटकर 6 किमी हुई: भैरहवा भंसार रात 1 बजे तक खुला तो 516 वाहनों की निकासी; CTD वाल...MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातबिहार का ये बड़ा हाईवे डूबा पानी में! NH-80 पर सफर ठप्प, जानिए कहां जाने वालों को हो रही दिक्कतभारत-नेपाल सीमा पर 9.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, नेपा...अब दुनिया चखेगी बिहार का स्वाद, ब्रिक्स समिट की किट में शामिल हुए सत्तू और मखानानेपाल में बाढ़-भूस्खलन से सोनौली बॉर्डर पर 12 किमी जाम: कई दिन से फंसे मालवाहक, सड़क पर गुजार रहे रात-दिन; ...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिलबिहार MLC चुनाव को लेकर JDU के कैंडिडेट लगभग फाइनल, औपचारिक घोषणा बाकी, जानिए कौन-कौन नाम रेस मेंजाम से बेहाल सोनौली, मालवाहकों का बढ़ा दबाव

Article Advertisement

Seemanchal

मध्यस्थता के माध्यम से बढ़ते मुकदमाें में लायी जा सकता है कमी: फैमिली जज

मध्यस्थता के माध्यम से बढ़ते मुकदमाें में लायी जा सकता है कमी: फैमिली जज दिन प्रतिदिन बढ़ रही मुकदमों की संख्या बैठक में फैमिली जज व अन्य. प्रतिनिधि, अररिया शनिवार को सुपरवाइजरी सह मेडिएशन कमेटी की बैठक फैमिली जज के प्रकोष्ठ में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता फैमिली जज उज्ज्वल कुमार सिन्हा ने की. ब

मध्यस्थता के माध्यम से बढ़ते मुकदमाें में लायी जा सकता है कमी: फैमिली जज

Article Advertisement

मध्यस्थता के माध्यम से बढ़ते मुकदमाें में लायी जा सकता है कमी: फैमिली जज दिन प्रतिदिन बढ़ रही मुकदमों की संख्या बैठक में फैमिली जज व अन्य. प्रतिनिधि, अररिया शनिवार को सुपरवाइजरी सह मेडिएशन कमेटी की बैठक फैमिली जज के प्रकोष्ठ में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता फैमिली जज उज्ज्वल कुमार सिन्हा ने की. बैठक में फैमिली जज श्री सिन्हा ने कहा कि न्यायालयों में जितनी तेजी से मुकदमा हो रहे हैं. उतनी तेजी से उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है. इससे न्यायालयों में मुकदमाें की बढ़ोतरी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. मुकदमे के इस बोझ को कम करने में मध्यस्थता काफी हद तक सहयोगी सिद्ध हुआ है. बताया गया कि प्रि-लिटिगेशन का मामला सर्वप्रथम फ्रंट ऑफिस में ही आता है. वहां पर प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता व पीएलवी का यह कर्तव्य हो जाता है कि उन सभी मामलों को मेडिएशन सेंटर में निश्चित रूप से भेंजे. ताकि मुकदमा होने से पूर्व समझौता के आलोक में प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ता प्रि-लिटिगेशन मामलों का निपटारा करवा सके. उन्होंने कहा कि किसी भी मामलो को मध्यस्थता में सुलझाने के लिए फ्रंट ऑफिस का रोल बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना गया है. फैमिली जज श्री सिन्हा ने उपस्थित लोगों से कहा कि अदालतों में बढ़ते मुकदमाओं को कम करने के लिये मेडिएशन की सफलतम करवाई कारगर साबित हो रहा है. फैमिली जज उज्ज्वल कुमार सिन्हा ने कहा कि मेडिएशन सेंटर के साथ साथ जिला बार एसोसिएशन व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, पीपी, जीपी तक की भूमिका भी बढ़ते मुकदमाओं को रोकने में सहयोगी हो सकते हैं. वे अपने-अपने स्तर से भी बढ़ते मुकदमों पर अंकुश कैसे लगे, इसके लिए शिविर आयोजित कर व गोष्ठी वगैरह कर लोगों को मिलजुलकर रहने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. वहीं फैमिली जज उज्ज्वल कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रि-लिटिगेशन व लिटिगेशन मामलो मे बढ़चढ़ कर हमारे प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ताओं को दिलचस्पी के साथ समझौता कराने में अपना सफल योगदान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि लिटिगेशन मामलों में जितनी तेजी के साथ हमारे मेडिएशन सेंटर से जुड़े हमारे सातों प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ता मामलों में सुलह समझौता करा मामलों का निस्तारण करने में जुटे हुए हैं. वहीं प्रि-लिटिगेशन मामलों में भी पूर्व की तरह विशेष ध्यान देकर सक्रियता के साथ मामलों का निस्तारण करने में जुटे रहना होगा. बैठक में मध्यस्थता के लिए लंबित एवं निष्पादित मामलों पर भी चर्चा की गई. लंबित मामलों के शीध्र निष्पादन के लिए प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ताओं को निर्देर्शित किया गया. वहीं कमेटी के सदस्य एडीजे-04 रवि कुमार ने कहा कि मध्यस्थता के बारे में लोगों में अभी जागरूकता की कमी से इनकार नहीं किया जा सकता है. एडीजे-04 रवि कुमार ने कहा कि जागरूकता अभियान चलाने के साथ इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की भी आवश्यकता है. इसके लिए सर्वसम्मति से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित करने पर भी सहमति बनी.   अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने भी बताया कि प्रि- लिटिगेशन के तहत पक्षकार औपचारिक मुकदमा दायर किये बिना समाधान निकालने का प्रयास कर सकते हैं. इसके लिए मिल बैठकर चर्चा कर विवादों को सुलझाया जा सकता है. सुपरवाइजरी सह मेडिएशन कमेटी की बैठक में फैमिली जज उज्ज्वल कुमार सिन्हा के अलावा कमेटी के सदस्य एडीजे-04 रवि कुमार, अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, प्रभारी लोक अभियोजक (पीपी) लक्ष्मी नारायण यादव, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, मेडिएशन सेंटर के प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ता क्रमशः कुमारी वीणा व नीरज प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read