अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत से नेपाल स्मैक ले जा रहा युवक अररिया में गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने दबोचाSuccess Story: UPSC Aspirants के लिए मिसाल हैं IAS दिव्या शक्ति, अब बिहार में मिली बड़ी जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए, पांच लोग पकड़े गएBRICS Summit में भी छाया बिहार का सत्तू, जानिए क्यों इसे कहा जाता है देसी सुपरफूड9 किमी लंबी ट्रकों की कतार घटकर 6 किमी हुई: भैरहवा भंसार रात 1 बजे तक खुला तो 516 वाहनों की निकासी; CTD वाल...MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातबिहार का ये बड़ा हाईवे डूबा पानी में! NH-80 पर सफर ठप्प, जानिए कहां जाने वालों को हो रही दिक्कतभारत-नेपाल सीमा पर 9.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, नेपा...अब दुनिया चखेगी बिहार का स्वाद, ब्रिक्स समिट की किट में शामिल हुए सत्तू और मखानानेपाल में बाढ़-भूस्खलन से सोनौली बॉर्डर पर 12 किमी जाम: कई दिन से फंसे मालवाहक, सड़क पर गुजार रहे रात-दिन; ...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिलभारत से नेपाल स्मैक ले जा रहा युवक अररिया में गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने दबोचाSuccess Story: UPSC Aspirants के लिए मिसाल हैं IAS दिव्या शक्ति, अब बिहार में मिली बड़ी जिम्मेदारीभारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए, पांच लोग पकड़े गएBRICS Summit में भी छाया बिहार का सत्तू, जानिए क्यों इसे कहा जाता है देसी सुपरफूड9 किमी लंबी ट्रकों की कतार घटकर 6 किमी हुई: भैरहवा भंसार रात 1 बजे तक खुला तो 516 वाहनों की निकासी; CTD वाल...MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातबिहार का ये बड़ा हाईवे डूबा पानी में! NH-80 पर सफर ठप्प, जानिए कहां जाने वालों को हो रही दिक्कतभारत-नेपाल सीमा पर 9.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, नेपा...अब दुनिया चखेगी बिहार का स्वाद, ब्रिक्स समिट की किट में शामिल हुए सत्तू और मखानानेपाल में बाढ़-भूस्खलन से सोनौली बॉर्डर पर 12 किमी जाम: कई दिन से फंसे मालवाहक, सड़क पर गुजार रहे रात-दिन; ...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिल

Article Advertisement

Seemanchal

सीओ की कार्यशैली से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन सीओ पर लगाया काम नहीं करने का आरोप

सीओ की कार्यशैली से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन सीओ पर लगाया काम नहीं करने का आरोप गुरुवार को रानीगंज अंचल कार्यालय के समीप अंचलाधिकारी व अंचलकर्मी की कार्यशैली से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हमलोग जब भी अंचल अधिकारी व अंचलकर्मी के पास कोई भी काम लेकर आते है

सीओ की कार्यशैली से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन सीओ पर लगाया काम नहीं करने का आरोप

Article Advertisement

सीओ की कार्यशैली से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन सीओ पर लगाया काम नहीं करने का आरोप गुरुवार को रानीगंज अंचल कार्यालय के समीप अंचलाधिकारी व अंचलकर्मी की कार्यशैली से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हमलोग जब भी अंचल अधिकारी व अंचलकर्मी के पास कोई भी काम लेकर आते हैं तो वे नहीं मिलते हैं. जब मिलते भी हैं तो उनके निदान में काफी विलंब किया जाता है. हमलोगों को बेवजह दौड़ाया जाता है. प्रदर्शन में शामिल राजद के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अविनाश मंगलम ,मो यासीन, मो सुभान, डेविड कुमार, मो जाबीर, सुधीर सिंह,गौरख यादव, मो मोहसीन, मो सकुर, मो उमन आदि ने बताया कि हमलोग जमीन का काम लेकर कई दिन अंचल कार्यालय आए. अंचल अधिकारी से मिले भी. लेकिन सिर्फ काम का निदान का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन काम नहीं किया जाता है. गौरख यादव ने बताया कि राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार को परिमार्जन के लिए जमीन का सारा कागजात दिए.   लेकिन परिमार्जन नहीं किया गया. अब राजस्व कर्मचारी के द्वारा कहा जा रहा है की न्यू एंट्री होगा. सुधीर सिंह ने बताया कि हम अपने जमीन संबंधी मामले को लेकर सीओ से पांच दिन मिले. लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, काम नहीं किया जाता है. मो सुबहान ने बताया कि हम जमीन का एलपीसी केस नंबर 878/24- 25,875/24- 25 ऑनलाइन किए सारा कागजात दिए. फिर भी रिजेक्ट कर दिया गया.   इसी प्रकार परिमार्जन भी रिजेक्ट कर दिया गया है. प्रदर्शनकारी तीन बजे हीं अंचल कार्यालय में कोई कर्मी के नहीं मिलने से काफी नाराज दिख रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने अंचल अधिकारी व जिला प्रशासन से भू-धारियों का काम सुचारू ढंग से करने का मांग किया है. इधर अंचल अधिकारी प्रियव्रत कुमार ने बताया कि हम ढ़ाई बजे तक कार्यालय में थे. कुछ जरूरी काम के कारण कहीं निकल गए थे. जहां तक कर्मी का बात है तो एक क्लर्क छुट्टी पर है व प्रधान सहायक अनुमंडल लोक शिकायत चले गए थे. इसी कारण कार्यालय में कोई वरीय कर्मी मौजूद नहीं थे. लोगों का जो भी शिकायत है. उसका हर संभव निदान का प्रयास किया जायेगा.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read