अररिया का मुद्दा मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन अररिया जिले में अल्पसंख्यक थानादारों की संख्या शून्य, हो पदस्थापना अररिया गैर सरकारी संगठन अररिया का मुद्दा के संचालक व जन सुराज के नेता फैसल जावेद यासीन ने अररिया जिले में अल्पसंख्यक समुदाय का थाना प्रभारी के रूप में प्रतिनिधित्व शून्य होने के संबंध में मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने इस ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भी सौंपा है. ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय को भी ईमेल के माध्यम से भेजी गयी है. फैसल जावेद यासीन ने अपने आवेदन में इस बात पर जोर दिया कि अररिया जिला अपने धार्मिक सौहार्द व गंगा जमुनी तहजीब को लेकर पूरे हिंदुस्तान में जाना जाता है. वहीं थानेदारों में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधित्व की कमी से प्रशासन की विश्वसनीयता व जिले की सामाजिक व धार्मिक समरसता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. फैसल जावेद यासीन ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि जिले की जनसंख्या व उपलब्ध अधिकारियों के अनुपात को ध्यान में रखते हुए थानेदारों की नियुक्ति में अल्पसंख्यक समुदाय के योग्य अधिकारियों को भी शामिल किया जाएं. महिला समाज सेविका व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला प्रकोष्ठ की महासचिव अफसाना हसन ने भी कहा की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा की हमेशा से पुलिस प्रशासन में संतुलन बनाए रखने के लिए जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी भागीदारी के तर्ज पर पूर्व से व्यवस्था लागू रही है. लोगों का विश्वास पुलिस के प्रति काफी सहयोगात्मक रहा है. ऐसे में पुलिस के उच्च पदाधिकारी को इसपर विचार करने की जरूरत है. अफसाना हसन ने कहा की फिलहाल जिला के पुलिस कप्तान के नेतृत्व में जिला में बेहतर काम हो रहा है व पुलिस के प्रति पब्लिक का विश्वास भी बढ़ा है.
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया का मुद्दा मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
अररिया का मुद्दा मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन अररिया जिले में अल्पसंख्यक थानादारों की संख्या शून्य, हो पदस्थापना अररिया गैर सरकारी संगठन अररिया का मुद्दा के संचालक व जन सुराज के नेता फैसल जावेद यासीन ने अररिया जिले में अल्पसंख्यक समुदाय का थाना प्रभारी के रूप में प्रतिनिधित्व शून्य होने के संबंध में म

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
